विज्ञापन

World Tuberculosis Day: 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी? कहीं ये टीबी का सिग्नल तो नहीं... ऐसे पहचानें खतरे की घंटी

Cough As A Symptom Of Tuberculosis: बदलते मौसम में खांसी होना आम बात है, लेकिन हर खांसी को हल्के में लेना बड़ी गलती साबित हो सकती है. कई बार जो खांसी हमें मामूली लगती है, वही किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत होती है. भारत में टीबी आज भी एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है. सबसे चिंता की बात यह है कि लोग इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान नहीं पाते और देर कर देते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप समझें कि सामान्य खांसी और टीबी की खांसी में क्या फर्क होता है.

World Tuberculosis Day: 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी? कहीं ये टीबी का सिग्नल तो नहीं... ऐसे पहचानें खतरे की घंटी
Cough As A Symptom Of Tuberculosis
Unsplash

Cough As A Symptom Of Tuberculosis: बदलते मौसम में खांसी होना आम बात है, लेकिन हर खांसी को हल्के में लेना बड़ी गलती साबित हो सकती है. कई बार जो खांसी हमें मामूली लगती है, वही किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत होती है. भारत में टीबी (TB) आज भी एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है. सबसे चिंता की बात यह है कि लोग इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान नहीं पाते और देर कर देते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप समझें कि सामान्य खांसी और टीबी की खांसी में क्या फर्क होता है.

कितने दिन तक खांसी रहे तो हो जाए अलर्ट?

सामान्य खांसी आमतौर पर 5 से 7 दिनों में ठीक हो जाती है. यह सर्दी, वायरल (Viral) या एलर्जी (Allergy) के कारण होती है और दवा व आराम से ठीक हो जाती है. लेकिन अगर खांसी 2 से 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक बनी रहे और दवाओं से आराम न मिले, तो यह टीबी का शुरुआती संकेत हो सकता है. ऐसे में देरी करना सही नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

शरीर में दिखने वाले ये संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

टीबी सिर्फ खांसी तक सीमित नहीं रहती. यह शरीर को अंदर से कमजोर करती है. इसके साथ कुछ और लक्षण भी नजर आते हैं:

  • शाम के समय हल्का बुखार आना
  • रात में ज्यादा पसीना आना
  • बिना वजह वजन तेजी से कम होना
  • हमेशा थकान महसूस होना
  • सीने में दर्द होना

अगर खांसी के साथ ये लक्षण भी दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए.

यह भी पढ़ें- क्या सच में अजगर के खून से घटेगा मोटापा? नई रिसर्च ने बढ़ाई उम्मीद, जानें कैसे करेगा काम

बलगम से भी मिलते हैं बड़े संकेत

साधारण खांसी में बलगम कम या हल्का होता है. लेकिन टीबी में शुरुआत सूखी खांसी से होती है और बाद में बलगम आने लगता है. गंभीर स्थिति में बलगम के साथ खून भी आ सकता है. यह एक बड़ा चेतावनी संकेत है, जिसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

क्या टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है?

कई लोग मानते हैं कि टीबी का इलाज संभव नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है. सही समय पर इलाज शुरू किया जाए तो टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है. इसका इलाज एंटीबायोटिक (Antibiotic) दवाओं से किया जाता है, जो लगभग 6 महीने तक चलती हैं. ध्यान रखने वाली सबसे जरूरी बात यह है कि दवा का कोर्स बीच में न छोड़ा जाए.

देरी करने से बढ़ सकता है खतरा

टीबी एक संक्रामक बीमारी है और यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकती है. अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यह और गंभीर हो सकती है. इसलिए अगर खांसी लंबे समय तक बनी रहे, तो तुरंत बलगम जांच और चेस्ट एक्स-रे (X-Ray) करवाना चाहिए. सही समय पर इलाज ही इस बीमारी से बचाव का सबसे आसान तरीका है.

Watch Video: अस्थमा का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com