विज्ञापन

पेट के कैंसर का पहला संकेत क्या है? ये 6 लक्षण, जिन्हें गैस-अपच समझ लेते हैं ज्यादातर लोग

पेट में कैंसर के लक्षणों को अक्सर लोग सामान्य अपच समझ लेते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सकता है. ऐसे में समय पर पहचान जरूरी होता है. यहां जानते हैं लक्षणों के बारे में-

पेट के कैंसर का पहला संकेत क्या है? ये 6 लक्षण, जिन्हें गैस-अपच समझ लेते हैं ज्यादातर लोग
Stomach Cancer Signs : पेट के कैंसर के संकेत क्या हैं?

पेट का कैंसर, जिसे गैस्ट्रिक कैंसर के नाम से भी जाना जाता है. ये दुनिया भर में होने वाले गंभीर कैंसरों में से एक है. इसकी सबसे बड़ी चुनौती ये है कि शुरुआती स्टेप में इसके लक्षण अक्सर बहुत कॉमन होते हैं. कई बार लोग इन्हें गैस, अपच या पेट की मामूली समस्या समझकर इग्नोर कर देते हैं, जिसकी वजह से इसका पता तब चलता है, जब कैंसर काफी बढ़ चुका होता है.

हौज खास स्थित H.O.P.E ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमीश वोरा का कहना है कि शरीर में होने वाले कुछ बदलावों को गंभीरता से लेना बहुत ही जरूरी है. हालांकि, इन लक्षणों का मतलब हमेशा कैंसर नहीं होता, लेकिन अगर ये लंबे समय तक बने रहें या लगातार बढ़ते जाएं, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है. यहां जानते हैं पेट के कैंसर का पहला संकेत क्या होता है, जिसे इग्नोर करने से बचना चाहिए-

बार-बार अपच और सीने में जलन

डॉक्टर वोरा बताते हैं कि अगर आपको हाल ही में लगातार अपच, पेट फूलना, गैस बनना या सीने में जलन की समस्या होने लगी है, तो इसे कॉमन मानकर टालना सही नहीं होगा. कई बार पेट के कैंसर की शुरुआत ऐसे ही हल्के लक्षणों से होती है. खासकर जब दवाएं लेने के बावजूद समस्या बार-बार लौट रही हो, तो इसकी जांच करानी चाहिए.

बिना किसी वजह के वजन कम होना

वजन कम करने के लिए न डाइटिंग की हो और न ही एक्सरसाइज बढ़ाई हो, फिर भी तेजी से वजन घटने लगे तो ये चिंता की बात हो सकती है. पेट का कैंसर शरीर की सामान्य पाचन प्रोसेस को प्रभावित करता है, जिससे शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता और वजन तेजी से घटने लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द या बेचैनी

पेट के ऊपरी हिस्से में बार-बार दर्द होना, भारीपन महसूस होना या लगातार असहजता बने रहना भी एक संकेत हो सकता है. ये दर्द कभी हल्का तो कभी तेज हो सकता है. अक्सर लोग इसे गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक रहने वाली परेशानी को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

निगलने में परेशानी

डॉक्टर बताते हैं कि अगर खाना या पानी निगलते समय रुकावट महसूस हो रही है या निगलने में दर्द हो रहा है, तो ये भी एक चेतावनी हो सकता है. जब ये समस्या धीरे-धीरे बढ़ने लगे, तब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

उल्टी या मल में खून आना

उल्टी में खून दिखना या मल का रंग काला होना जैसे लक्षणों को इग्नोर न करें. इस स्थिति में फौरन अपने डॉक्टर की सलाह लें, ताकि आपका इलाज समय पर हो सके.

लगातार थकान और कमजोरी

अगर पर्याप्त आराम के बाद भी हर समय थकावट महसूस हो रही है, शरीर में ऊर्जा की कमी लग रही है और कमजोरी बढ़ती जा रही है, तो इसके पीछे एनीमिया हो सकता है. कई मामलों में पेट के अंदर धीरे-धीरे होने वाला ब्लीडिंग एनीमिया का कारण बनता है, जिससे व्यक्ति लगातार थका हुआ महसूस करता है.

ये भी पढ़ें - कैंसर का मतलब सिर्फ मौत नहीं... कैंसर सर्वाइवर की रियल स्टोरी पढ़ें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stomach Cancer, Stomach Cancer Causes, Stomach Cancer Awareness, Health, Stomach Cancer Risk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com