विज्ञापन

गैस, अपच और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है अजवाइन-काला नमक वाला पानी, जानें कैसे

क्या आपको भी खाना खाने के बाद पेट में भारीपन लगता है, तो किचन में मौजूद अजवाइन और काले नमक का इस तरह से करें सेवन.

गैस, अपच और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है अजवाइन-काला नमक वाला पानी, जानें कैसे
कैसे बनाएं अजवाइन काला नमक वाला पानी.
NDTV

आपने अक्सर कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि खाना खाने के बाद उन्हें पेट में भारीपन, गैस और ब्लोटिंग की परेशानी होने लगती है. क्या आपको भी ऐसा ही होता है. दरअसल यह संकेत है कि आपका पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर पड़ गया है. कई बार ज्यादा खा लेने के बाद पेट फूला-फूला सा महसूस होता है और कुछ भी करने का मन नहीं करता. ऐसे में किचन में रखा एक छोटा सा मसाला आपकी इस परेशानी को दूर कर सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही गेस किया, हम बात कर रहे हैं अजवाइन की.

​हाल ही में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिसर्च प्यूब्लिकेशन एंड रिव्यूज में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, अगर अजवाइन के पानी में एक चुटकी काला नमक मिला दिया जाए, तो यह पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अजवाइन और काले नमक का यह मेल पाचन तंत्र पर बेहद असरदार तरीके से काम करता है. क्योंकि अजवाइन जहां पेट की अंदरूनी जलन को शांत करती है और गैस बनने से रोकती है, वहीं काला नमक पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

अजवाइन-काला नमक वाला पानी कैसे बनाएं? (How To Make AJwain Black Salt Water)

सामग्री-

  • 1 गिलास गुनगुना पानी
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • 1 चुटकी काला नमक

विधि-

  • एक गिलास पानी को हल्का गुनगुना कर लें.
  • उसमें 1/2 चम्मच अजवाइन डालें.
  • 5 से 10 मिनट तक ढककर रखें ताकि अजवाइन का अर्क पानी में उतर जाए.
  • अब पानी को छान लें.
  • इसमें 1 चुटकी काला नमक मिलाएं.
  • अच्छी तरह मिलाकर धीरे-धीरे पिएं.

इंस्टेंट तरीका-

  • 1/2 चम्मच अजवाइन को हल्का भूनकर पीस लें.
  • गुनगुने पानी में मिलाएं.
  • ऊपर से एक चुटकी काला नमक डालकर तुरंत पी लें.

ये पानी कैसे पहुंचाता है पेट को राहत-

​अजवाइन में थाइमोल (Thymol) नाम का एक खास यौगिक पाया जाता है, जो पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है. इसके अलावा, यह पेट में पाचक रसों और एंजाइम को बढ़ाने का काम करता है, जिससे खाया हुआ खाना बहुत आसानी से पच जाता है.

ये भी पढ़ें- बोरिंग लौकी को कहें अलविदा! इस सीक्रेट रेसिपी से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा सूप, तेजी से घटेगा वजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajwain Water And Acidity, Ajwain Water Benefits Hindi, Ajwain Pani Pine Ke Fayde, Ajwain And Black Salt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com