विज्ञापन

यूपी में बीजेपी विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

बीजेपी के विधायक और पूर्व वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा का निधन हो गया है. वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे.

यूपी में बीजेपी विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
बीजेपी विधायक अनिल शर्मा का निधन
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के शिकारपुर से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका कैंसर का इलाज चल रहा था. योगी आदित्यनाथ की सरकार में वो वन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे. 

4 बार के विधायक रह चुके थे शर्मा

अनिल शर्मा चार बार के विधायक रह चुके थे. पिछले कुछ वक्त से कैंसर से पीड़ित अनिल शर्मा का हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज. योगी सरकार में वन राज्य मंत्री रह चुके हैं अनिल शर्मा. दिल्ली के करोलबाग स्थित अस्पताल में उनका निधन हुआ.

अनिल शर्मा 1989 में पहली बार अपने गांव सुरजावली से प्रधान चुने गए थे. शर्मा निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे. वो लगातार दो बार अपने गांव के प्रधान रहे. बतौर विधायक शर्मा का राजनीतिक सफर बहुजन समाज पार्टी से शुरू हुआ था. बीएसपी के टिकट पर शर्मा ने 2002 में खुर्जा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. 2007 में अनिल शर्मा दोबारा इसी सीट से विधायक बनने में सफल रहे. हालांकि, 2012 में शर्मा शिकारपुर  विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे. लेकिन इस सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. समाजवादी पार्टी के मुकेश शर्मा ने उन्हें मात दी थी. इसके बाद अनिल शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद 2017 और 2022 में अनिल शर्मा शिकारपुर सीट पर बतौर बीजेपी कैंडिडेट चुनाव जीतने में सफल रहे थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA, UP News, UP Cm Yogi Adityanath, BJP MLA Anil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com