विज्ञापन

घर की जिम्मेदारियों ने बढ़ा दिया है स्ट्रेस? ये 7 आसान आदतें देंगी सुकून और राहत

घर-परिवार की जिम्मेदारियों के कारण बढ़ते तनाव से परेशान हैं? म्यूजिक, मेडिटेशन, पौधों और कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलावों की मदद से आप स्ट्रेस को कम कर सकते हैं और अपनी मानसिक सेहत को बेहतर बना सकते हैं.

घर की जिम्मेदारियों ने बढ़ा दिया है स्ट्रेस? ये 7 आसान आदतें देंगी सुकून और राहत
जिम्मेदारियों के बीच इन टिप्स के साथ कम करें अपना स्ट्रेस
NDTV

क्या आपके कंधों पर भी अपने घर की सभी जिम्मेदारियां हैं? अक्सर काफी ज्यादा काम के कारण लोग हमेशा स्ट्रेस में रहते हैं जिससे उनकी सेहत पर इसका काफी बुरा असर पड़ने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने स्ट्रेस को कम करने करें. अक्सर घर -परिवार की फिक्र में व्यक्ति अपने बारे में सोच ही नहीं पाता है और जाने-अनजाने में स्ट्रेस लेवल इतना ज्यादा बढ़ने लगता है कि व्यक्ति धीरे-धीरे बीमार होने लगता है. स्ट्रेस लेवल बढ़ने से गुस्सा, चिड़चिड़ापन आदि कई चीजें देखने को मिलती है जिससे घर का माहौल तो खराब होता ही है साथ ही रिश्तों में भी अनबन होने लगती है. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिससे आप अपने स्ट्रेस को कम कर सकते हैं.

सुकून देने वाला म्यूजिक सुनें

म्यूजिक मन को शांत करने का सबसे आसान तरीका है. अपनी पसंद के हल्के और पॉजिटिव गाने सुनने से स्ट्रेस कम होता है और मूड बेहतर बनता है. रिसर्च बताती है कि म्यूजिक सुनने से डोपामाइन और ऑक्सीटोसिन जैसे हार्मोन बढ़ते हैं, जो खुशी और अपनापन महसूस कराने में मदद करते हैं. वहीं, यह स्ट्रेस बढ़ाने वाले हार्मोन कोर्टिसोल के लेवल को भी कम कर सकता है.

घर में अपनी पसंदीदा चीजें रखें

ऐसी तस्वीरें, यादगार गिफ्ट्स या कोई खास चीज जो आपको अच्छी यादों से जोड़ती हो घर में जरूर रखें. इन्हें देखकर मन हल्का होता है और मुश्किल समय में भी पॉजिटिव सोच बनाए रखने में मदद मिलती है.

खुशबू से बढ़ाएं सुकून

घर की हल्की और ताजगी भरी खुशबू भी मानसिक शांति देने में मददगार हो सकती है. इसके लिए सैनटेड मोमबत्तियां, रूम स्प्रे या एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है. लैवेंडर, जैस्मीन, रोजमेरी, बर्गमोट और लेमनग्रास जैसे एसेंशियल ऑयलस्ट्रेस कम करने और रिलैक्स महसूस कराने के लिए जाने जाते हैं.

घर में पौधे लगाएं

इनडोर पौधे घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. हरियाली मन को सुकून देती है और स्ट्रेस कम करने में मदद करती है. अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो ऐसे पौधे चुनें जो सेफ और गैर-जहरीले हों.

सुकून देने वाले रंगों का इस्तेमाल करें

घर की दीवारों और सजावट में ऐसे रंग चुनें जो आपको शांति का एहसास कराएं. कई लोगों को हरा और नीला रंग सुकून देता है, जबकि कुछ लोगों के लिए हल्का गुलाबी या पीला रंग पॉजिटिव एनर्जी का एहसास कराता है. अपनी पसंद के अनुसार रंगों का चुनाव करें.

फैमिली रूम को आरामदायक बनाएं

घर का वह कमरा जहां पूरा परिवार साथ बैठता है साफ-सुथरा और ऑर्गेनाइज होना चाहिए.  हर समय परफेक्शन के पीछे भागने के बजाय परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा जरूरी है. साथ बैठकर खेलना, बातें करना और हंसी-मजाक करना रिश्तों को मजबूत बनाता है और स्ट्रेस कम करता है.

 रोजाना एक्सरसाइज और मेडिटेशन करें

फिजिकल एक्टिविटी सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहद जरूरी हैं. रोजाना कुछ समय योग, मेडिटेशन या हल्की एक्सरसाइज करने सेस्ट्रेस कम होता है और मन शांत रहता है. रेगुलर एक्सरसाइज से एनर्जी बढ़ती है और पूरे दिन पॉजिटिव महसूस होता है.

इसे भी पढ़ें: लाखों के लहंगे, संकरी गलियां और 700 साल का इतिहास... दिल्ली का ये गांव है बेहद खास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stress Management, Mental Health, Meditation Tips, Family Stress, Yoga Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com