Side Effects Of Eating Apples: सेब एक ऐसा फल है जिसे फलों में से सबसे ज्यादा खाया और पंसद किया जाता है. सेब में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सेब में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं. सेब में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मददगार है. आयुर्वेद के अनुसार, सेब त्वचा रोग, जलन, दिल का दौरा, बुखार, कब्ज की परेशानी में लाभ पहुंचा सकता है. आपको बता दें कि सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी पाया जाता है. जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है. लेकिन कहते हैं न हर चीज के दो पहेलू होते हैं ठीक उसी प्रकार सेब के भी है. जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन सेहत को फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. तो चलिए जानते हैं सेब खाने से होने वाले फायदे.
सेब खाने के नुकसान- (Side Effects Of Eating Apples)
1. मोटापा-
अगर आप सेब का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है. क्योंकि सेब में कैलोरी और शुगर काफी मात्रा में पाया जाता है. जिससे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- पेट और कमर की चर्बी को बहुत तेजी से पिघला देती हैं ये 5 चीजें, सर्दियों में नेचुरल तरीके से घट जाएगा वजन

Photo Credit: iStock
2. पाचन-
सेब में मौजूद उच्च फाइबर की वजह से कई बार गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम में गैस का निर्माण हो सकता है और इसकी वजह से पेट में दर्द, ऐंठन जैसी समस्याएं भी हो सकती है.
3. ब्लड शुगर-
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए नुकसान दायक है जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन. सेब में कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं. ये कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में ऊर्जा के लिए इस्तेमाल होते हैं. लेकिन इनका ज्यादा इस्तेमाल ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है.
4. दांतों-
सेब में एसिड मौजूद होता है जो आपके दांतों को खराब कर सकता है. इसलिए अगर आप जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन करते हैं तो आज से हरी सीमित कर दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं