विज्ञापन

Croma Everything Apple Sale: आईफोन 16, 17 और मैकबुक पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए कैसे पाएं ऑफर

Croma Everything Apple Sale: क्रोमा (Croma) ने अपनी 'एवरीथिंग एप्पल सेल (Everything Apple Sale)' की शुरुआत की है, जिसमें iPhone समेत एप्पल के अन्य डिवाइस पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है. इस सेल में आप नए iPhone 17, iPhone 16 और मैकबुक को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं.

Croma Everything Apple Sale: आईफोन 16, 17 और मैकबुक पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए कैसे पाएं ऑफर
Croma Everything Apple Sale 2026
File Photo

Croma Everything Apple Sale 2026: अगर आप एप्पल आईफोन (Apple iPhone) या फिर मैकबुक (MacBook) खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. दरअसल, क्रोमा (Croma) ने  अपनी 'एवरीथिंग एप्पल सेल (Everything Apple Sale)' की शुरुआत की है, जिसमें iPhone समेत एप्पल के अन्य डिवाइस पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है. इस सेल में आप नए iPhone 17 को 45,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं, जबकि iPhone 16 की कीमत एक्सचेंज ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और रिवार्ड्स मिलाकर लगभग 35,000 रुपये तक आ गई है. यह भी कहा जा सकता है कि सेल कम बजट में भी प्रीमियम iPhone खरीदने का यह अच्छा मौका है. आइए जानते हैं आप ऑफर कैसे पा सकते हैं...

यह भी पढ़ें: Holi पर बड़ी राहत: दिल्ली और यूपी में मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

 iPhone 17 को कम कीमत में कैसे खरीदें?

सितंबर 2025 में iPhone 17 को 82,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. अब क्रोमा की सेल में कई ऑफर्स मिलाकर आप इसे सिर्फ 44,768 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक कैशबैक में 2,000 रुपये तक की बचत, 2% का कूपन डिस्काउंट (लगभग 1,658 रुपये), पुराने फोन पर 23,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू, 8,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और करीब 4,974 रुपये के Tata Neu Coins जैसे ऑफर शामिल करने होंगे. इसके अलावा फोन को  4,145 रुपये प्रति महीने की EMI पर भी खरीदा जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

iPhone 16 पर भी जबरदस्त ऑफर

क्रोमा की Everything Apple Sale में कंपनी iPhone 16 के बेस वेरिएंट (128GB) को सिर्फ 35,991 रुपये की शुरुआती कीमत पर दे रही है. इस ऑफर का फायदा पाने के लिए ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं, जिसमें 16,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और 6,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलेगा. इसके साथ ही ग्राहकों को 1,500 रुपये तक के डिस्काउंट कूपन और 3,999 रुपये तक के Tata Neu Coins का लाभ भी मिल सकता है. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर आप iPhone 16 को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं.

MacBook पर भारी डिस्काउंट

क्रोमा की इस सेल में 13-इंच MacBook Air M4 पर भी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. खासकर स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए यह लैपटॉप सिर्फ 59,320 रुपये में उपलब्ध होगा. इस ऑफर को पाने के लिए ग्राहकों को पहले स्टूडेंट और टीचर प्राइस 88,911 रुपये से शुरुआत करनी होगी, फिर अपने पुराने डिवाइस पर 13,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलेगा. इसके साथ ही खरीदारों को 6,591 रुपये तक के Tata Neu Coins भी मिलेंगे. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर आप इस सेल में MacBook Air M4 को कम कीमत में खरीद सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com