Benefits Of Mango: गर्मी मतलब आम का सीजन या गया है. अक्सर हम इसे बाजार से खरीद कार लाते हैं नॉर्मल पानी से धोते हैं और खा लेते हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या इन्हें इस तरीके से धोकर खाना ठीक है? नहीं, अगर आप आम को धोने से पहले कुछ देर भिगोकर रखते हैं, तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं. आइए डॉक्टर समीर भाटी से जानते हैं आम को खाने से पहले कुछ घंटे भिगोना जरूरी क्यों होता है?

आम को भिगोकर क्यों खाना चाहिए?
- आज के समय में फलों को उगाने के दौरान कई तरह के केमिकल्स और कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है. आम को कुछ समय पानी में रखने से इसकी सतह पर मौजूद गंदगी, धूल और केमिकल्स काफी हद तक साफ हो जाते हैं, जिससे यह खाने के लिए ज्यादा सुरक्षित और हेल्दी बन जाते हैं.
- अगर आप आम को पानी में भिगोकर खाते हैं, तो न सिर्फ इम्यून सिस्टम मजबूत बनाया जा सकता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर रखा जा सकता है.
- आम में फाइटिक एसिड नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, ऐसे में जब आप आम को पानी में भिगोकर रखते हैं, तो इसका असर कम हो जाता है, जिससे आम खाने के बाद शरीर में जलन या असहजता महसूस नहीं होती और आप इसे आराम से एन्जॉय कर सकते हैं.
- कई बार आम खाने के बाद पेट भारी या फूला हुआ महसूस होता है, इसका कारण इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व होते हैं. जब आम को पानी में भिगोकर खाया जाता है, तो ये तत्व काफी हद तक कम हो जाते हैं, इससे पेट में गैस या भारीपन की समस्या कम होती है और आम आसानी से पच जाता है.
इसे भी पढ़ें: एक बार खा ली ये डिश, तो भूल बैठेंगे मटन, Chef Kunal Kapoor कटहल बिरयानी रेसिपी
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं