विज्ञापन

अहमदाबाद में येलो अलर्ट, क्या फाइनल के लिए है रिजर्व-डे? अगर रद्द हुआ मैच तो कौन बनेगा चैंपियन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाना है. हालांकि, मैच से पहले मौसम विभाग की चेतावनी ने फैंस की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

अहमदाबाद में येलो अलर्ट, क्या फाइनल के लिए है रिजर्व-डे? अगर रद्द हुआ मैच तो कौन बनेगा चैंपियन
RCB vs GT IPL 2026 Final Yellow alert in Ahmedabad

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले से पहले मौसम विभाग की एक चेतावनी ने फैंस की चिंताएं बढ़ा रखी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाना है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए राज्य के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने फाइनल के दिन तेज़ हवाएं और आंधी-तूफ़ान की भविष्यवाणी की है. इस भविष्याणी के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मैच बारिश के कारण बाधित होगा और अगर ऐसा हुआ तो क्यो होगा? क्या मैच के लिए कोई रिजर्व-डे है. 

अहमदाबाद में बीते दिनों गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की गई थी. शनिवार को तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. हालांकि 1 जून को अहमदाबाद और उसके आस-पास के इलाकों में ठीक से बारिश होने की उम्मीद है, लेकिन रविवार के फाइनल के दौरान बारिश में रुकावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि, खिलाड़ियों के लिए बारिश के बजाय असल चुनौती गर्मी होगी. 

क्या मैच के लिए कोई रिजर्व-डे है?

आईपीएल 2026 फाइनल के रिजर्व-डे रखा गया है. लेकिन फोरकास्ट के हिसाब से सोमवार को ज़्यादा बारिश होने की उम्मीद है. हालांकि, अधिकारियों की कोशिश रविवार को ही मैच को पूरा कराने की होगी. भले ही मैच पूरे 20 ओवर का क्यों ना हो. इसके अलावा मैच के लिए अतिरिक्त समय भी रखा गया है. मौजूदा हालात को देखते हुए, पूर्वानुमान पूरी तरह से बारिश के कारण मैच रद्द होने की ओर इशारा नहीं करता. 

अगर रद्द हुआ तो?

अगर बारिश के कारण दो दिन के बाद भी फाइनल का फैसला नहीं हो पाता है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बिना खेले ही चैंपियन बन जाएगी. बेंगलुरु लीग स्टेज में प्वॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी.बेंगलुरु और गुजरात के 18-18 अंक थे, लेकिन आरसीबी का नेट रन रेट गुजरात के मुकाबले बेहतर था. 

बता दें, 2023 में, गुजरात और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ आईपीएल फ़ाइनल रिज़र्व डे पर करना पड़ा था. शुक्रवार को क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) पर जीत के बाद GT के घर वापस आने में भी बारिश और आंधी-तूफ़ान की वजह से देरी हुई थी. उत्तर-पश्चिमी भारत में खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ में रनवे कुछ समय के लिए बंद हो गए थे, जिससे टीम कई फ़्लाइट्स में देरी या डायवर्ट होने के कारण शनिवार रात करीब 11 बजे अहमदाबाद पहुंची थी.

यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस की वो कमजोर कड़ी जिस पर 'वार' कर इतिहास रचना चाहेगी आरसीबी

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु बनाम गुजरात , आईपीएल 2026 का खिताब कौन सी टीम जीतेगी? एरोन फिंच ने की भविष्यवाणी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com