विज्ञापन

Fridge Or Pot Water: फ्रिज का ठंडा पानी या मटके का पानी – गर्मी में कौन सा ज्यादा हेल्दी?

Fridge Or Pot Water: गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी और मटके के पानी में क्या फर्क है? पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट से जानें कौन सा है ज्यादा सेहतमंद.

Fridge Or Pot Water: फ्रिज का ठंडा पानी या मटके का पानी – गर्मी में कौन सा ज्यादा हेल्दी?
Fridge Or Pot Water: गर्मियों में फ्रिज का पानी सही या मटके का? एक्सपर्ट ने बताया सच

Fridge Or Pot Water: गर्मी के मौसम में ठंडा पानी हर किसी की पहली जरूरत बन जाता है. ऐसे में एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि मटके का पानी ज्यादा फायदेमंद है या फ्रिज का ठंडा पानी पीना बेहतर है. क्या सच में मटके का पानी हेल्दी होता है और फ्रिज का पानी नुकसान पहुंचाता है? इस पर पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ समीर भाटी ने NDTV से बातचीत के दौरान साफ तौर पर कहा है कि पानी ठंडा करने के ये दोनों ही तरीके सही हैं. यानि फ्रिज और मटके दोनों का पानी पीने में कोई हर्ज नहीं है, बशर्ते कुछ बातों का ध्यान रखा जाए.

Fridge Or Pot Water: एक्सपर्ट की राय

फ्रिज का पानी: ठंडा जरूर, लेकिन ध्यान रखें ये बात

डॉ. भाटी के मुताबिक, फ्रिज का पानी अक्सर जरूरत से ज्यादा ठंडा हो जाता है. ऐसे में बहुत ठंडा पानी पीने से गले में इरिटेशन या असहजता हो सकती है. अगर किसी का गला सेंसेटिव है तो फ्रिज का पानी पीने से गला खराब भी हो सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ मामलों में ज्यादा ठंडा करने की प्रक्रिया के दौरान पानी में मौजूद मिनरल्स पर असर पड़ सकता है, हालांकि यह हर स्थिति में नहीं होता. इसके अलावा फ्रिज का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुविधा है. इसमें पानी जल्दी ठंडा हो जाता है और स्टोर करना भी आसान होता है और हाइजीन मेंटेंन करना भी मुश्किल नहीं है.
 

मटके का पानी – नेचुरल कूलिंग और संतुलित तापमान

मटके का पानी प्राकृतिक तरीके से ठंडा होता है, इसलिए यह ज्यादा ठंडा नहीं होता और गले के लिए भी आरामदायक माना जाता है. इसलिए जिन्हें ज्यादा ठंडे पानी से दिक्कत है उनके लिए मटका सही है. डॉ. भाटी के अनुसार, मटके में पानी के मिनरल्स सामान्य रूप से बने रहते हैं. हालांकि, मटके के इस्तेमाल में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है. अगर मटका खुला रह जाए या उसमें गंदगी या कीड़े चले जाएं, तो वही पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

फ्रिज और मटके का पानी – किसे चुनें?

कुल मिलाकर, ये कहना सही नहीं होगा कि फ्रिज का पानी खराब है या मटके का पानी ही सबसे अच्छा है. सही तरीका यह है कि दोनों का इस्तेमाल अपनी जरूरत और परिस्थितियों के हिसाब से किया जाए.

पानी पीते समय किन बातों का रखें ध्यान?

अगर बहुत ज्यादा ठंडा पानी आपको सूट नहीं करता, तो मटके का पानी बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं, सुविधा और तुरंत ठंडा पानी चाहिए, तो फ्रिज का इस्तेमाल किया जा सकता है.

गर्मी में पानी पीना जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है सही तरीके से पानी पीना. चाहे मटका हो या फ्रिज, साफ पानी और संतुलित तापमान ही आपकी सेहत के लिए सबसे बेहतर है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com