विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

डायबिटीज के मरीज हैं तो इस तरह से खाएं आम, Blood Sugar रहेगा नॉर्मल

Diabetes me Amm Kaise Khaye: आम एक ऐसा फल है जिसका ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा होता है जो ब्लड में शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि डायबिटीज के मरीज आम खाएं तो कैसे खाएं. आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब.

डायबिटीज के मरीज हैं तो इस तरह से खाएं आम, Blood Sugar रहेगा नॉर्मल
Mango in Diabetes: डायबिटीज के मरीज इस तरह से खाएं आम.

Mango in Diabetes: गर्मियों में आने वाला फल जिसे फलों का राजा भी कहा जाता है, जी हां हम बात कर रहे हैं आम की. जो गर्मियों के मौसम में आता है और शायद ही कोई हो जो इसे पसंद ना करता हो. इसे देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, कुछ लोग तो आम खाने के इतने ज्यादा शौकीन होते हैं कि वो इसे हर टाइम खाते हैं लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे देखकर और ललचाकर ही रह जाते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं डायबिटीज के मरीजों की जिन्हें मीठा खाने से परहेज करना होता है. इसके साथ ही आम एक ऐसा फल है जिसका ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा होता है जो ब्लड में शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि डायबिटीज के मरीज आम खाएं तो कैसे खाएं. आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब.

डायबिटीज के मरीज आम कैसे खाएं ( How Can Diabetes Patients Should Eat Mango)

Latest and Breaking News on NDTV

आम में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो शुगर के अवशोषण को स्लो कर सकती है. इसके साथ ही आम एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है. शुगर के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है और साथ ही वो कितना कैलोरी इनटेक कर रहे हैं और कितना कार्बोहाइड्रेट इसका ध्यान भी रखना होता है. इसलिए अगर शुगर के मरीज आम का का सेवन करना चाहते हैं तो उन्हें इसकी मात्रा का ध्यान रखना होगा और इसके साथ ही उस दिन आपको अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखना होगा जिससे आपकी कैलोरी कंट्रोल में रहे.

इसका मतलब है कि आप आम का एक पीस खाने के बाद आपको अपने खानपान की दूसरी चीजों पर कंट्रोल करना होगा जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रहे और कंट्रोल में भी. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diabetes Me Aam Kaise Khaye, How To Eat Mango In Diabetes, Bina Sugar Badhaye Aam Kaise Khaye, Mango For Diabetic Patients, Mango Safe For Diabetes, Diabetes Me Aam Khane Ka Sahi Tarika, Mango Khane Se Sugar Badhta Hai Kya, Diabetic Patients Aam Kab Aur Kaise Khayein, Mango Glycemic Index For Diabetes, Mango Portion Control In Diabetes Diet, Mango And Blood Sugar Levels, Fruits Safe For Diabetics, Glycemic Load Of Mango, Mango Sugar Content For Diabetics, Mango In Diabetic Meal Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com