विज्ञापन

रोटी को अखबार या फॉयल में लपेटकर रखते हैं? जानिए ये आदत सेहत के लिए कितनी खतरनाक है

Aluminum Foil Ke Nuksan:  समय आगे बढ़ा तो अखबार की जगह एल्युमिनियम फॉयल ने ले ली, लेकिन अखबार हो या एल्युमिनियम फॉयल, ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं.

रोटी को अखबार या फॉयल में लपेटकर रखते हैं? जानिए ये आदत सेहत के लिए कितनी खतरनाक है
Aluminium Foil Use

Aluminum Foil Ke Nuksan: हमारे रोजमर्रा के जीवन में कई ऐसी आदतें शामिल होती हैं, जिन्हें हम बिना सोचे-समझे अपनाते रहते हैं. खासकर रसोई से जुड़ी आदतें अक्सर पीढ़ी दर पीढ़ी चली आती हैं, जैसे रोटी को अखबार में लपेटकर रखना. समय आगे बढ़ा तो अखबार की जगह एल्युमिनियम फॉयल ने ले ली, लेकिन अखबार हो या एल्युमिनियम फॉयल, ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अखबार में रखा खाना क्यों बन रहा है जहर?

अखबार छापने में जो स्याही इस्तेमाल होती है, उसमें कई तरह के रसायन होते हैं. वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, इन स्याहियों में मौजूद रसायन जब गरम या तैलीय खाने के संपर्क में आते हैं तो वे खाने में घुलने लगते हैं. इस तरह ये हानिकारक तत्व हमारे शरीर में पहुंच सकते हैं, जो लंबे समय में पाचन तंत्र पर असर डाल सकते हैं.

बाजार में मिलने वाले स्ट्रीट फूड जैसे पकौड़े, जलेबी या समोसे अक्सर अखबार में लपेटकर दिए जाते हैं. जब इन चीजों को बार-बार इसी तरह खाया जाता है तो धीरे-धीरे शरीर में विषैले तत्व जमा होने की संभावना बढ़ सकती है. हालांकि इसका असर तुरंत नजर नहीं आता, लेकिन लंबे समय में यह आदत स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती है.

क्या एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना सुरक्षित है?

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि जब गरम, खट्टा या ज्यादा मसालेदार खाना फॉयल में रखा जाता है तो उसमें मौजूद एल्युमिनियम की थोड़ी मात्रा खाने में मिल जाती है. हालांकि यह मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन अगर रोजाना ऐसा किया जाए तो इसका असर धीरे-धीरे शरीर पर पड़ सकता है.

गर्मी के कारण फॉयल में मौजूद कण खाने में ज्यादा आसानी से घुल जाते हैं, इसलिए फॉयल का इस्तेमाल कभी-कभार करना ठीक है, लेकिन इसे रोजाना की आदत बनाना सही नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

खाने को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए?

इन जोखिमों से बचने के लिए अन्य सही तरीकों को अपनाना जरूरी है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाने को सुरक्षित रखने के लिए स्टील या कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करना बेहतर होता है, इसके अलावा साफ सूती कपड़ा या फूड-ग्रेड पेपर भी अच्छे विकल्प माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: 150 रुपए में सिल्क साड़ी, भारत के 3 बाजार जहां मिलती हैं सबसे सस्ती साड़ियां!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com