बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों को अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं. जहां कई लोग घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं, वहीं कुछ हैं जो सबसे पहले शैम्पू बदल लेते हैं, लेकिन क्या शैम्पू बदल लेना सही है? इस बारे में डॉक्टर राधिका रहेजा ने एनडीटीवी से बात की. डॉक्टर राधिका रहेजा एक अनुभवी त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) और हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ हैं. उन्हें त्वचा, बालों और कॉस्मेटिक समस्याओं के उपचार का 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डॉक्टर का कहना है कि बार-बार बाहर का शैम्पू बदलना सही ऑप्शन नहीं है.
अब आप सोच रहे होंगे, तो क्या करें?
अगर बालों को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो शैंपू जिंजर का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह कोई केमिकल प्रोडक्ट नहीं, बल्कि एक अनोखा पौधा है, जिसके फूल से निकलने वाला गाढ़ा प्राकृतिक रस बिल्कुल शैम्पू की तरह काम करता है.
शैंपू जिंजर के क्या फायदे हैं? | Shampoo Ginger Ke Fayde
कंडीशनिंग:
शैंपू जिंजर का रस बालों को बिना रूखा बनाए जड़ों से साफ करता है और बालों में प्राकृतिक चमक और नरमी लाता है.
डैंड्रफ से छुटकारा:
इसमें मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं.
बालों का झड़ना कम करे:
यह बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और उनका टूटना कम होता है.
केमिकल फ्री और सेफ:
इसमें कोई भी हानिकारक प्रिजर्वेटिव या झाग बनाने वाले केमिकल्स नहीं होते, जिससे संवेदनशील स्कैल्प वाले लोग भी इसे बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं.
लेखक के बारे में : डॉ. राधिका रहेजा एक अनुभवी त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) और हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ हैं. उन्हें त्वचा, बालों और कॉस्मेटिक समस्याओं के उपचार का 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. रोगियों की जरूरतों को समझते हुए व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करना उनकी विशेष पहचान है. त्वचा और बालों से जुड़ी सामान्य से लेकर जटिल समस्याओं के उपचार के साथ-साथ वे आधुनिक एस्थेटिक और डर्मेटोलॉजिकल प्रक्रियाओं में भी विशेषज्ञता रखती हैं.
इसे भी पढ़ें: ग्रहण में खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? आयुर्वेद के अनुसार जानें वजह और सावधानियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं