बालों को हेल्दी और शाइनी बनाए रखने के लिए आजकल कई लोग हेयर स्पा करवाते हैं. खासतौर पर महिलाएं हर एक से दो महीने में हेयर स्पा करवाना पसंद करती हैं. माना जाता है कि इससे बालों में नई जान आ जाती है. बाल पहले से सॉफ्ट, हेल्दी, चमकदार हो जाते हैं, साथ ही ड्राई-फ्रिज कम होता है और हेयर फॉल भी कुछ हद तक कम हो जाता है. लेकिन क्या वाकई ऐसा है या क्या वाकई हेयर स्पा कराने से आपके बालों को कुछ फायदा होता है? इसे लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस जैसे आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और शिल्पा शेट्टी के हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं इस वीडियो में सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट क्या कहते हैं-
क्या होता है हेयर स्पा?
अमित ठाकुर के मुताबिक, हेयर स्पा एक मल्टी-स्टेप ट्रीटमेंट है, जो बालों और स्कैल्प को गहराई से साफ और पोषण देने का काम करता है. इस प्रोसेस में स्कैल्प की अच्छी तरह सफाई की जाती है और बालों को मॉइस्चर मिलता है. इससे बाल पहले से ज्यादा सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी नजर आते हैं.
फ्रिजी बालों से मिल सकती है राहतहेयर स्टाइलिस्ट कहते हैं, अगर आपके बाल रूखे, बेजान या फ्रिजी हैं, तो हेयर स्पा कुछ समय के लिए इस समस्या को कम कर सकता है. हेयर स्पा के बाद बाल ज्यादा मैनेजेबल और हेल्दी दिखते हैं. हालांकि, इसका असर बस थोड़े टाइम के लिए ही रहता है. कुछ समय बाद दोबारा स्पा की जरूरत पड़ सकती है.
क्या हेयर स्पा कराना चाहिए?इसे लेकर अमित ठाकुर बताते हैं, आजकल कई लोग केराटिन या हेयर बोटॉक्स जैसे ट्रीटमेंट करवाते हैं. लेकिन इनमें केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जो बालों की प्राकृतिक बनावट को बदल सकते हैं. वहीं, हेयर स्पा बालों को इस तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है. यानी बाकी केमिकल ट्रीटमेंट की जगह हेयर स्पा कराना ज्यादा बेहतर है.
क्या हेयर स्पा से हेयर फॉल भी रुक सकता है?इसे लेकर अमित ठाकुर साफ कहते हैं कि हेयर स्पा का हेयर फॉल पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता है. अगर आपको हेयर फॉल हो रहा है, तो केवल स्पा कराने से ये ठीक नहीं होगा. बाल झड़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे- हार्मोनल चेंज, पोषण की कमी, स्ट्रेस या किसी मेडिकल समस्या की वजह से बाल झड़ रहे हैं, तो सिर्फ हेयर स्पा कराने से समस्या दूर नहीं होगी.
ऐसे में अगर आप अपने बालों और स्कैल्प को डीप क्लीन करना चाहते हैं या बालों को एक हेल्दी और फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो हेयर स्पा अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इससे अलग हेयर फॉल होने पर एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- Silk कवर वाले तकिये पर सोने से क्या होता है? स्किन और बालों पर दिखने लगेगा ऐसा असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं