विज्ञापन

कोशिकाओं का ब्लैक बॉक्स खुला, अब शरीर की हर कहानी होगी रिकॉर्ड, नहीं छिप पाएगी बीमारी! जानें कैसे

Cellular Black Box: अब तक वैज्ञानिक केवल कोशिकाओं की वर्तमान स्थिति देख पाते थे, लेकिन इस नई तकनीक से वे कोशिकाओं का अतीत भी जान सकेंगे. आइए जानते हैं क्या है ये तकनीक और कैसे काम करती है.

कोशिकाओं का ब्लैक बॉक्स खुला, अब शरीर की हर कहानी होगी रिकॉर्ड, नहीं छिप पाएगी बीमारी! जानें कैसे
Cellular Black Box: यह तकनीक कोशिकाओं के लिए ब्लैक बॉक्स की तरह काम करती है.

विज्ञान की दुनिया में एक ऐसी खोज सामने आई है, जो इंसानी शरीर को समझने का तरीका पूरी तरह बदल सकती है. जनवरी 2026 में जर्नल साइंस में प्रकाशित एक रिसर्च ने टाइम वोल्ट नाम की अनोखी तकनीक को दुनिया के सामने रखा. इसे वैज्ञानिक Yu-Kai Shao और उनकी टीम ने विकसित किया है. आसान शब्दों में कहें तो यह तकनीक कोशिकाओं के लिए ब्लैक बॉक्स की तरह काम करती है, जैसे विमान का ब्लैक बॉक्स हर एक्टिविटी रिकॉर्ड करता है. अब तक वैज्ञानिक केवल कोशिकाओं की वर्तमान स्थिति देख पाते थे, लेकिन इस नई तकनीक से वे कोशिकाओं का अतीत भी जान सकेंगे. यह खोज खासकर कैंसर जैसी जटिल बीमारियों को समझने और इलाज को बेहतर बनाने में क्रांतिकारी साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: मसल्स को मजबूत करता है हलासन, तनाव, थकान को कम करने में मददगार

क्या है टाइम वोल्ट तकनीक?

टाइम वोल्ट एक ऐसी बायलॉजिकल सिस्टम है, जो सेल्स के अंदर होने वाली जीन एक्टिविटी को रिकॉर्ड करके सुरक्षित रखती है. यह किसी मशीन की तरह बाहर नहीं, बल्कि कोशिका के अंदर ही काम करती है.

कैसे करता है यह काम?

यह तकनीक सेल्स के अंदर मौजूद mRNA (मैसेंजर आरएनए) को कैप्चर करती है. mRNA वह संदेश होता है, जो बताता है कि कौन-सा जीन कब सक्रिय है. टाइम वोल्ट इन संदेशों को खास वोल्ट पार्टिकल्स में स्टोर कर देता है. ये रिकॉर्ड कई दिनों तक सुरक्षित रहते हैं और बाद में पढ़े जा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पहले क्या थी समस्या?

पहले वैज्ञानिक सिर्फ तुरंत की स्थिति देख सकते थे. यह समझना मुश्किल था कि कोशिका पहले कैसी थी और उसमें क्या बदलाव हुए. यानी बीमारी के पीछे की पूरी कहानी अधूरी रह जाती थी.

ये भी पढ़ें: मोबाइल, जंक फूड, मोटापा! बच्चों की सेहत बिगाड़ रही ये खतरनाक जोड़ी, हर माता-पिता जरूर जानें सच

क्यों है यह तकनीक गेमचेंजर?

  • अब कोशिकाओं का अतीत भी देखा जा सकता है.
  • यह समझना आसान होगा कि कोई सेल बीमारी की ओर कैसे बढ़ी.
  • दवाओं के असर और असफलता के कारणों का पता लगाया जा सकेगा.

कैंसर रिसर्च में बड़ा फायदा

  • इस तकनीक का इस्तेमाल लंग कैंसर पर किया गया, जहां एक चौंकाने वाली बात सामने आई.
  • कुछ कोशिकाएं पहले से ही दवा से बचने के लिए तैयार होती हैं.
  • इन्हें पर्सिस्टर सेल्स कहा जाता है.
  • टाइम वोल्ट ने ऐसे छिपे हुए जीन को पहचानने में मदद की.
  • इन जीन को टारगेट करने से दवा का असर बेहतर हुआ.

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट कॉफी पीना सही है या नुकसानदायक? जानिए एक्सपर्ट की राय

भविष्य में क्या बदलेगा?

डॉक्टर पहले ही पहचान सकेंगे कि कौन-सी कोशिकाएं दवा से बच सकती हैं. इलाज ज्यादा सटीक और व्यक्तिगत (Personalized) होगा. इसके साथ ही कैंसर जैसी बीमारियों में सफलता की संभावना बढ़ेगी.

टाइम वोल्ट तकनीक ने जीव विज्ञान में एक नई दिशा खोल दी है. अब कोशिकाएं सिर्फ वर्तमान नहीं, बल्कि अपना अतीत भी सहेजकर रख सकती हैं. यह जानकारी भविष्य में बेहतर इलाज, नई दवाओं के विकास और गंभीर बीमारियों को समझने में अहम भूमिका निभाएगी.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cellular Black Box, Disease Detection Revolution, Healthcare Future Changes, Cell Tracking Technology, Medical Diagnosis Innovation, Cellular Black Box Research Breakthroughs, Revolutionizing Disease Detection Methods, Future Of Healthcare Technology, Cell Tracking For Disease Diagnosis, Breakthrough In Medical Research
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com