विज्ञापन

मसल्स को मजबूत करता है हलासन, तनाव, थकान को कम करने में मददगार

'हलासन' दो शब्दों से मिलकर बना है, 'हल' और 'आसन'. हल भारतीय कृषि का पारंपरिक उपकरण हैं, जिससे किसान खेती जोतते हैं. जब यह आसन पूरी तरह किया जाता है, तो शरीर की मुद्रा ठीक उसी तरह बनती है. इसलिए इसे अंग्रेजी में प्लो पोज भी कहते हैं.

मसल्स को मजबूत करता है हलासन, तनाव, थकान को कम करने में मददगार
हलासन शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है.

Halasana Benefits: योग की प्राचीन परंपरा में हर मुद्रा को आसन का नाम दिया गया है. इन आसनों के नाम आमतौर पर उस आकृति पर आधारित होते है, जिस प्रकार शरीर की मुद्रा बनती है. इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली है हलासन. 'हलासन' दो शब्दों से मिलकर बना है, 'हल' और 'आसन'. हल भारतीय कृषि का पारंपरिक उपकरण हैं, जिससे किसान खेती जोतते हैं. जब यह आसन पूरी तरह किया जाता है, तो शरीर की मुद्रा ठीक उसी तरह बनती है. इसलिए इसे अंग्रेजी में प्लो पोज भी कहते हैं.

इस आसन को पूरी तरह करने के लिए शरीर का लचीला होना जरूरी होता है. शुरुआत में लोग इसे पूरी तरह नहीं कर पाते, लेकिन रोज अभ्यास करने से शरीर में धीरे-धीरे लचीलापन आ जाता है और वे इसे सही तरीके से कर लेते हैं. जब यह आसन आधा किया जाता है, तो उसे ‘अर्धहलासन' कहा जाता है.

हलासन के फायदे 

आयुष मंत्रालय ने हलासन को उन्नत योगासन बताया है. उनके अनुसार, हलासन के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में व्यापक सुधार देखने को मिलता है. यह आसन गर्दन, कंधे, पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

इसी के साथ ही, यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने, थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने, पाचन में सुधार करने और तनाव व थकान को कम करने में अत्यधिक फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें: इन 2 पावरफुल योगासनों से पिघलेगी पेट की जिद्दी चर्बी, शरीर बनेगा मजबूत और फिट, जानिए सही तरीका

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें हलासन 

शुरुआती अभ्यासकर्ता इसे करने के लिए पहले किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करें. यह मांसपेशियों को लचीला बनाता है और तंत्रिका तंत्र (न्यूरो सिस्टम) को दुरुस्त रखता है. तनाव और थकान को कम करने में मदद करता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है. इसके अतिरिक्त, हलासन थायरॉयड ग्रंथि के कार्य को बेहतर करता है, जो मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. हलासन का नियमित अभ्यास पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर में ऊर्जा का संचार करता है.

गर्भवती महिलाओं, हाई ब्लड प्रेशर या गर्दन, पीठ दर्द की समस्या वाले व्यक्तियों को यह आसन करने से बचना चाहिए. शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com