विज्ञापन
20 days ago

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी 2 जून यानी कि मंगलवार को अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी समेत कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए कथित हमलों के विरोध में एक दिन के धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं. यह धरना कोलकाता के रानी रश्मोनी रोड पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-'मेरे साथ खेला हुआ, वक्त आने पर मैं बड़ा खेल खेलूंगी'- ममता की BJP को चेतावनी; कल कोलकाता में देंगी धरना

TMC KOLKATA PROTEST LIVE...
 

पुलिस हमारे नेताओं को धमका रही है : ममता बनर्जी

TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस हमारे नेताओं को धमका रही है. चंदननगर के CP ने हमारे एक नेता को फोन किया और उनसे इस्तीफ़ा देने को कहा, ऐसा न करने पर उन्हें गिरफ़्तार करने की धमकी दी. पुलिस हमारे नेताओं को झूठे मामलों में गिरफ़्तार कर रही है.

TMC न के बराबर बची- बीजेपी विधायक विशाल लामा

बंगाल बीजेपी विधायक विशाल लामा ने कहा कि 4 तारीख के बाद से ही TMC न के बराबर बची है. जनता नहीं चाहती है कि TMC वाले कहीं दिखे. इन्होंने पिछले 15 सालों में कोई अच्छा काम किया होता तो आज इनके साथ ऐसा नहीं होता. जनता ने खुद साहस करके मतदान किया है. जनता आक्रोशित है.

Mamata Banerjee Protest Live: अपने आवास से धरना के लिए रवाना हुईं ममता बनर्जी

 TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी धरना प्रदर्शन के लिए अपने आवास से रवाना हो चुकी हैं. वे आज कोलकाता के रानी राशमोनी एवेन्यू में पार्टी नेताओं, जिनमें उनके भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं उन पर हुए हमलों और अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगी.

Mamata Banerjee Protest Live: ममता बनर्जी का धरना दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा

तय कार्यक्रम के अनुसार, ममता बनर्जी दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दो घंटे के लिए धरना देंगी. बताया जा रहा है कि यह धरना कोलकाता में अवैध इमारतों को गिराए जाने और रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले फेरीवालों को हटाए जाने जैसे मुद्दों पर होगा. हालांकि, इस हमले को अभिषेक बनर्जी पर हुए हालिया हमले के विरोध से भी जोड़ा जा रहा है.

Mamata Banerjee Protest Live: ममता बनर्जी का एक दिन का धरना प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क पर उतरने जा रही हैं. वे मंगलवार को एक दिन के धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी. हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी विधायकों की उपस्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

Mamata Banerjee Protest Live: जनता क्यों नाराज है, ममता आत्मचिंतन करें- शाहनवाज हुसैन

बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ममता बनर्जी को यह आत्मचिंतन करना चाहिए कि आखिर क्या वजह है कि जनता उनसे नाराज है. ममता बनर्जी को यह एहसास होना चाहिए कि उन्होंने 15 साल जो अत्याचार किए, उसके कारण जनता ने उनके खिलाफ जन आक्रोश दिखाकर सत्ता से उनको अलग कर दिया. बीजेपी हिंसा के खिलाफ है, हम बंगाल में शांति चाहते हैं लेकिन TMC के लोग अपनी हार को स्वीकार नहीं कर रहे हैं.

Mamata Banerjee Protest Live: जनता ममता को विरोध-प्रदर्शन करने नहीं दे रही-बंगाल बीजेपी अध्यक्ष

ममता बनर्जी के विरोध प्रदर्शन पर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि जनता ममता बनर्जी को विरोध-प्रदर्शन करने नहीं दे रही है. आज TMC-TMC के खिलाफ आवाज उठा रही है. पश्चिम बंगाल की जनता ने TMC को नकार दिया है.

TMC Protest Live: संवैधानिक दायरे में काम होना चाहिए-बिहार मंत्री जमा खान

बिहार सरकार में मंत्री जमा खान ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में आज ममता बनर्जी के प्रदर्शन पर कहा कि संवैधानिक दायरे में काम होना चाहिए, जो संवैधानिक दायरे में काम नहीं करेगा तो फिर कानूनी प्रक्रिया है और कानून अपना का काम करेगा.

TMC Protest Live: जनता ममता बनर्जी की बातों में आने वाली-बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा

ममता के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि अगर पुलिस की अनुमति होगी, तो कोई भी प्रदर्शन कर सकता है, इसमें कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन वे किस बात के लिए प्रदर्शन करेंगी. वे चाहे कितना भी प्रदर्शन कर लें, जनता उनकी बातों में आने वाली नहीं है.

TMC Protest Live: प्रदर्शन की अनुमति मिलेगी या नहीं मिलेगी, यह पुलिस तय करेगी- बीजेपी सांसद

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में आज ममता बनर्जी के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि अगर उनका इरादा प्रदर्शन करने का है, तो वो प्रदर्शन कर सकती हैं, इसके लिए उनको अनुमति मिलेगी या नहीं मिलेगी, यह पुलिस तय करेगी.

TMC Protest Live: मंत्री दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर निशाना

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने बीजेपी पर ममता बनर्जी की ओर से की गई टिप्पणी पर निशान साधा. उन्होंने कहा कि ममता ने विधायकों की बैठक बुलाई थी. लोग बैठक में शामिल होने के लिए नहीं आ रहे हैं. उनके विधायक विधानसभा तक में नहीं गए. उनको विधायकों को पार्टी से निकालना पड़ रहा है. स्थिति ऐसी है कि उनके विधायक केवल सत्ता में रहने के लिए हैं,  अगर पार्टी सत्ता में है तो विधायक भी पार्टी में हैं.

TMC Protest Live: अभिषेक पर हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान आकाश गायेन, काजल दास, देबाशीष दत्ता, निर्मल्या सेनगुप्ता और तपन माइती के रूप में हुई है.

Mamata Banerjee Protest Live: अभिषेक बनर्जी की आंख में लगी चोट

टीएमसी का दावा है कि हमले में घायल अभिषेक बनर्जी की आंख में चोट लगी है. पार्टी ने इस हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया है. उनका दावा है कि अभिषेक बनर्जी की जान लेने की कोशिश की गई. 

TMC Protest Live: कोलकाता के रानी राशमोनी रोड पर ममता की विरोध सभा

ममता बनर्जी आज कोलकाता के रानी राशमोनी रोड पर विरोध सभा का नेतृत्व करेंगी. इस दौरान वह अभिषेक बनर्जी पर हमले समेत सभी मुद्दे उठाएंगी. 

TMC Protest Live: दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में हुआ था अभिषेक बनर्जी पर हमला

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे. तभी उन पर कथित तौर पर ईंटों, पत्थरों और अंडों से हमला किया गया था.

TMC Protest Live: भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के खिलाफ ममता का धरना

ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी और टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है. 

TMC Protest Live: ममता बनर्जी का आज कोलकाता में धरना प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
West Bengal Protest, TMC Protest, Tmc Protest Kolkata, Mamata Banerjee, Abhishek Benerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com