विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2025

अगर मैं रोज अंडे खाऊं तो क्या होगा? अंडे खाने से कौन सी बीमारी होती है?

Roj Anda Khane Se Kya Hota Hai: यहां जानें रोज अंडा खाने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं?

अगर मैं रोज अंडे खाऊं तो क्या होगा? अंडे खाने से कौन सी बीमारी होती है?
रोज अंडा खाने से शरीर में क्या होता है?

Roj Anda Khane Se Kya Hota Hai: कुछ लोग सुबह नाश्ते में, तो कई जिम के बाद अंडे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन डी, बी12, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर को कई तरह की दिक्कतों से दूर रखने में मदद कर सकते हैं. वैसे, इसे अपनी डाइट में शामिल करने के कई फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं? अगर आप ज्यादा मात्रा में रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो यह आदत कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बन सकती है. यहां जानें रोज अंडा खाने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं?

अंडे खाने के क्या नुकसान हैं?

कोलेस्ट्रॉल: अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में अंडे खाते हैं तो एलडीएल बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. जो लोग पहले से ही हाई कोलेस्ट्रॉल या ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, वह अंडे का सेवन सीमित मात्रा में ही करें.

इसे भी पढ़ें: अलसी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? अलसी की तासीर ठंडी होती है या गर्म?

वजन: अंडे प्रोटीन से भरपूर है, लेकिन अगर आप इसे तेल या मक्खन में फ्राई करके खाते हैं, तो इसमें कैलोरी और फैट बढ़ सकते हैं, जो धीरे-धीरे बढ़ते वजन का कारण भी बन सकते हैं. अगर आप वेट कम करना चाहते हैं तो तेल या मक्खन में बने अंडे का सेवन सीमित मात्रा में ही करें.

किडनी: अंडे में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. ऐसे में अगर आप रोजाना ज्यादा अंडे खाते हैं तो किडनी की दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए जो लोग पहले से ही किड़नी से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें अंडे का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए. 

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egg Benefits, Eating Eggs Daily, Protein Rich Eggs, Benefits Of Eating One Egg Daily For A Month, Eggs For Heart And Brain Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com