दिनभर ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां और लगातार भागदौड़ के बाद जब रात में सोने का समय आता है, तो कई लोग नींद आने के बावजूद मोबाइल चलाने, वेब सीरीज देखने या सोशल मीडिया स्क्रॉल करने लगते हैं. उन्हें पता होता है कि अगली सुबह जल्दी उठना है, फिर भी वे सोने का समय टालते रहते हैं. इस आदत को आम बोलचाल में रिवेंज बेडटाइम प्रोक्रैस्टिनेशन कहा जाता है.
जयपुर स्थित नारायणा हॉस्पिटल की साइकाइट्रिक डॉ. सुरभि माथुर का कहना है कि जब किसी व्यक्ति को पूरे दिन अपने लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, तो वह रात में जागकर उस कमी को पूरा करने की कोशिश कर सकता है. दिनभर दूसरों की जरूरतों और काम की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने के बाद रात का समय उसे पूरी तरह अपना महसूस होता है. हालांकि, ये व्यवहार हमेशा स्ट्रेस के कारण ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. मोबाइल और डिजिटल एंटरटेनमेंट की आदत भी इसकी एक वजह हो सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेंटल हेल्थ को कैसे प्रभावित करती हैं ऐसी आदतें?
डॉ. सुरभि इस बारे में बताती हैं कि कभी-कभार देर रात तक जागना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर ये रोज की आदत बन जाए और नींद लगातार कम होने लगे, तो इसका असर शारीरिक और मानसिक हेल्थ दोनों पर पड़ सकता है. पर्याप्त नींद न मिलने से अगले दिन चिड़चिड़ापन, थकान, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और काम करने की क्षमता में कमी महसूस हो सकती है.
लंबे समय तक नींद की कमी स्ट्रेस और इमोशनल को कंट्रोल करने में कठिनाई बढ़ा सकती है. साथ ही पूरी नींन न लेने का कनेक्शन डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं के बढ़े हुए रिस्क से भी देखा गया है. हालांकि, सिर्फ देर रात जागने की आदत को किसी मेंटल डिजीज का रिजल्ट नहीं माना जा सकता है.
इस आदत को कैसे बदलें?
सबसे जरूरी है कि व्यक्ति दिन में भी अपने लिए थोड़ा समय निकाले, ताकि रात ही उसका एकमात्र प्राइवेट समय न बन जाए. सोने और उठने का समय नियमित रखें. सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल सीमित करें और ऐसी गतिविधियां अपनाएं जो मन को शांत करने में मदद करें.
अधिकतर वयस्कों को नियमित रूप से कम से कम सात घंटे की नींद की जरूरत होती है. अगर पर्याप्त अवसर मिलने के बावजूद नींद नहीं आती, या नींद की कमी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगे, तो विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित है. ध्यान रखें कि अपने लिए समय निकालना जरूरी है, लेकिन उसकी कीमत अपनी नींद से चुकाना लंबे समय में नुकसानदायक हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं