क्या आप अपनी आयु बढ़ाना चाहते हैं? रविवार को एक विशेषज्ञ ने कहा कि जब पराबैंगनी (यूवी) किरणें कम होती हैं, तो प्रतिदिन पांच से 30 मिनट तक नियमित रूप से धूप में रहने से दीर्घायु और स्वास्थ्य को बढ़ाया जा सकता है. हैदराबाद के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉ. सुधीर कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि नियमित रूप से धूप में रहना स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है.
उन्होंने कहा, "नियमित रूप से धूप में रहने से दीर्घायु बढ़ती है. थोड़ी देर (प्रतिदिन 5-30 मिनट) धूप में रहना पर्याप्त है." एक अध्ययन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि धूम्रपान न करने वाले लोग जो धूप में रहने से बचते हैं, उनकी लाइफ एक्सपेक्टेंसी सबसे ज्यादा धूप में रहने वाले धूम्रपान करने वालों के समान होती है. यह दर्शाता है कि धूप में रहने से बचना धूम्रपान के बराबर मृत्यु दर का जोखिम कारक है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों का कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होता है? जानिए नॉर्मल Cholesterol Level कितना होना चाहिए
धूप से बचने वालों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी कम:
उन्होंने कहा कि जो लोग धूप में रहने से बचते हैं, उनकी लाइफ एक्सपेक्टेंसी लगभग 0.6 से 2.1 वर्ष कम होती है. डॉ. कुमार ने कहा, "सूर्य के प्रकाश में रहने के लाभ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट रिलेटेड बीमारियों, संक्रमण के कम जोखिम के साथ-साथ तनाव में कमी हो सकती है"
इसके अलावा, विटामिन डी को एक सरोगेट मार्कर माना जाता है और यह दीर्घायु को बढ़ावा देने का एकमात्र योगदानकर्ता नहीं है. न्यूरोलॉजिस्ट ने कहा कि अकेले विटामिन डी सप्लीमेंट प्राकृतिक सूर्य के प्रकाश के संपर्क के समान स्वास्थ्य लाभ प्रदान नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: आम का फल ही नहीं इसके पत्ते भी हैं गुणों की खान, इन 7 रोगों को दिला सकते हैं राहत
सही समय पर धूप लेना जरूरी:
डॉ. कुमार ने लाभ को बढ़ावा देने के लिए सूर्य के संपर्क के लिए सही समय चुनने के महत्व पर भी जोर दिया, खासकर जब यूवी इंडेक्स कम हो. उन्होंने सनस्क्रीन के साथ भी बहुत ज्यादा संपर्क के खिलाफ चेतावनी दी, क्योंकि यह अभी भी घातक मेलेनोमा (त्वचा कैंसर) के जोखिम को बढ़ा सकता है.
लिवर के लिए खतरनाक है हेपेटाइटिस बी, लक्षण, कारण, बचाव व इलाज
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं