विज्ञापन

क्या आपको पेशाब में लगातार झाग और बुलबुले दिखाई देते हैं? डॉक्टर से जानिए पेशाब में झाग आना किसी बीमारी का संकेत

पेशाब में झाग आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. कुछ कारण सामान्य और अस्थायी होते हैं, जबकि कुछ मामलों में ये किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है. अगर लंबे समय तक पेशाब में झाग दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यहां जानिए पेशाब में लगातार झाग और बुलबुले क्यों दिखाई देते हैं.

क्या आपको पेशाब में लगातार झाग और बुलबुले दिखाई देते हैं? डॉक्टर से जानिए पेशाब में झाग आना किसी बीमारी का संकेत
पेशाब में झाग और बुलबुले क्यों आते हैं?

कई बार लोग पेशाब करते समय देखते हैं कि यूरिन में झाग या फोम जैसा दिखाई दे रहा है. ऐसा कभी-कभी होना आम बात है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार होता है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. हालांकि, पेशाब में झाग आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. कुछ कारण सामान्य और अस्थायी होते हैं, जबकि कुछ मामलों में ये किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है. अगर लंबे समय तक पेशाब में झाग दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं आपको पेशाब में लगातार झाग और बुलबुले दिखाई दे तो ये किस बीमारी का संकेत हो सकता है और इससे बचाव कैसे करना चाहिए.

पेशाब में झाग और बुलबुले क्यों आते हैं?

यूट्यूब पर @DrPuruDhawan ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉ. प्रगति गुप्ता ने बताया कि पेशाब में झाग आने के क्या कारण होते हैं. उन्होंने बताया कि किडनी हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है. इसके अलावा ये शरीर में पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और कई जरूरी तत्वों का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है. जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं.

प्रोटीन यूरिया क्या है?

जब किडनी से प्रोटीन का रिसाव होने लगता है और वह पेशाब के रास्ते बाहर निकलने लगता है, तो इस स्थिति को मेडिकल भाषा में प्रोटीन यूरिया कहा जाता है. ये पेशाब में झाग आने का एक कारण हो सकता है. हालांकि हर बार झाग का मतलब प्रोटीन यूरिया नहीं होता. हालांकि, कई बार तेज बुखार या किसी संक्रमण के दौरान, बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत या हैवी एक्सरसाइज के बाद और गर्भावस्था के दौरान शरीर पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ सकता है, जिससे कुछ समय के लिए पेशाब में झाग दिखाई दे सकता है. आमतौर पर कारण खत्म होने पर ये समस्या भी कम हो जाती है.

बार-बार झाग आना हो सकता है चेतावनी संकेत

लंबे समय तक पेशाब में झाग आता रहे, तो ये किडनी या यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकता है. बार-बार होने वाला यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) भी इसकी एक वजह हो सकता है. ऐसे मामलों में समय पर जांच और इलाज जरूरी होता है.

कब करानी चाहिए जांच?

कई दिनों या हफ्तों तक लगातार पेशाब में झाग दिखाई दे, तो डॉक्टर से संपर्क करें. इसके लिए आमतौर पर यूरिन रूटीन टेस्ट, यूरिन माइक्रोएल्ब्यूमिन टेस्ट और किडनी फंक्शन टेस्ट करवाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें:-  घर पर पनीर बनाने का सही तरीका, यहां जानिए सॉफ्ट, स्पंजी और शुद्ध पनीर कैसे बनाएं

यह भी पढ़ें:- घर पर दंत मंजन कैसे बनाएं? लौंग, हल्दी और फिटकरी से हर्बल दंत मंजन बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- मिट्टी के दीयों से बर्तन साफ करने वाला पाउडर कैसे बनाएं? बिना डिशवॉश और साबुन के बर्तन चमकाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peshab, Urine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com