विज्ञापन

पथरी के लिए रामबाण है बालम खीरा, जानें फायदे और सेवन का सही तरीका

क्या आप भी पथरी की समस्या से परेशान हैं और इसे दूर करने के लिए घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो औषधीय गुणों से भरपूर बालम खीरा मददगार हो सकता है.

पथरी के लिए रामबाण है बालम खीरा, जानें फायदे और सेवन का सही तरीका
बालम खीरा के फायदे.
NDTV

खीरा का नाम लेते ही हमारे दिमाग में हरे-हरे छोटे-छोटे खीरे आते हैं. लेकिन आज हम रेगुलर खीरा की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि, बालम खीरा की कर रहे हैं. अक्सर आपने सड़कों के किनारे टेंट लगाकर रहने वाले नट समुदाय के लोगों को देखा होगा, जो कुछ जड़ी-बूटियां बेचते हैं. इन्हीं वस्तुओं में से एक है बालम खीरा, जो देखने में तो आम खीरे जैसा लगता है, लेकिन वास्तव में यह दुर्लभ और औषधीय गुणों से भरपूर फल है. बालम खीरे का पौधा धीरे-धीरे बड़ा होकर एक पेड़ का रूप ले लेता है. यह पेड़ पूरी तरह विकसित होने पर लगभग 15 से 20 मीटर तक ऊंचा हो सकता है. इसके पेड़ में खीरे जैसे फल लगते हैं. तो चलिए जानते हैं ये पथरी में कैसे मददगार है.

क्या पथरी में मददगार है बालम खीरा-

बालम खीरा को पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसका चूर्ण शरीर में मौजूद पथरी को धीरे-धीरे काटकर बाहर निकालने में मदद करता है. किडनी स्टोन के मरीज के लिए बालम खीरे का काढ़ा रामबाण माना जाता है. 

बालम खीरे के पोषक तत्व- (Nutrition Value Of Balam Kheera)

बालम खीरे का फल, छाल और तना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं. इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

बालम खीरे के बीज के फायदे- (Balam Kheera Seeds Benefits)

बालम खीरे के बीज की अगर हम बात करें, तो यह भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. यह कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं. खीरे में प्रचुर मात्रा में पानी होता है, जो पेट को ठंडा और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए रखता है. गर्मियों में इसका सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. यह विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा सोर्स है. 

बालम खीरे के नुकसान- Side Effects Of Balam Kheera:

फायदा ही नहीं बालम खीरे के कुछ नुकसान भी हैं, जिनसे सावधान रहना आवश्यक है. बालम खीरे का कच्चा फल जहरीला होता है और इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इसमें कूक्रिबिटिन नामक विषैला तत्व होता है, जो अधिक मात्रा में शरीर में जाने पर लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें- शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, भीड़भाड़ में जाने से पहले जान लें H1N1 के ये शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathari Ka Desi Ilaj, Balam Kheera For Pathari, Balam Kheera Benefits, Balam Kheera Ke Fayde, Balam Kheera Ke Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com