- प्याज के छिलकों में पोषण की मात्रा अच्छी होती है.
- प्याज के छिलकों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं.
- प्याज का छिलका आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करने में मदद कर सकता है.
Benefits Of Onion Peels: ज्यादातर लोग प्याज को छीलने से नफरत करते हैं क्योंकि इससे आंखों में पानी आ जाता है. हालांकि, इन छिलकों के फायदे जानने के बाद आप इससे नफरत नहीं कर पाएंगे. प्याज के छिलकों में पोषण की मात्रा अच्छी होती है और यह कई तरह से स्वास्थ्य के लिए मददगार होते हैं. प्याज आपके घर में मिलने वाली सबसे आम सब्जी है, तो अगली बार जब आप इसे छीलें तो इसके छिलकों को फेंकें नहीं. प्याज के छिलकों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होते हैं. ये त्वचा और बालों के लिए अच्छे होते हैं और आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करने में मदद करते हैं. प्याज के छिलकों का उपयोग करने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं.
प्याज के छिलके के फायदे | Benefits Of Onion Peel
1) प्याज के छिलकों की चाय
प्याज के छिलके की चाय पीना आपकी त्वचा और सेहत के लिए मददगार साबित हो सकती है. यह मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और इंफेक्शन को कंट्रोल कर सकती है और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाती है. आपको प्याज के छिलकों को लगभग 10 से 20 मिनट तक पानी में उबालना है. छिलकों को छान लें और इस हेल्दी चाय को पिएं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाचन शक्ति बढ़ाने और गट हेल्थ का ख्याल रखने के लिए रोज करें ये 5 योग आसान
2) खुजली वाली त्वचा
प्याज के छिलकों में एंटीफंगल गुण होते हैं और आपकी त्वचा पर खुजली, चकत्तों को कम करने में मदद करते हैं. राहत पाने के लिए आप प्याज के छिलके के पानी को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं.
3) हेयर डाई
आप इन प्याज के छिलकों का उपयोग करके अपने सफेद बालों को छुपा सकते हैं. यह बालों के रोम छिद्रों को पोषण देकर आपके सफेद बालों को सुनहरे भूरे रंग में बदल देता है. इसके अलावा, यह आपके बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा देगा.
Thyroid और Diabetes वाले इन 5 कारगर टिप्स को अपनाकर घटाएं अपना Body Fat, कंट्रोल में रहेगी बीमारी

प्याज के छिलकों को मध्यम आंच पर तब तक गर्म करें जब तक कि वह काला या भुरभुरा न हो जाए. एक चिकने पेस्ट पाने के लिए इन छिलकों को पीस लें और थोड़ा एलोवेरा जेल या तेल मिलाएं. इसे सीधे हेयर डाई की तरह लगाएं.
4) कई मिनरल का स्रोत
प्याज के छिलकों में फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हमारे शरीर के कामकाज के लिए जरूरी हैं.
सोने से पहले क्या करना चाहिए? ये सीख लिया तो अपने आप काबू में आ जाएगा शुगर लेवल
5) नींद के लिए अच्छा
प्याज के छिलकों में एल-ट्रिप्टोफैन होता है, जो एक एमिनो एसिड है. प्याज के छिलके वाली चाय पीने से आपकी नर्व्स शांत होती हैं और अच्छी नींद आती है.
6) हेयर टोनर
आप अपने रूखे और बेजान बालों के लिए प्याज के छिलकों को हेयर टोनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इस टोनर को प्याज के छिलकों को पानी में तब तक उबाल कर बना सकते हैं जब तक कि उनका रंग ब्राउन न हो जाए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं