Onion Peels Uses: अक्सर हम खाना बनाते वक्त प्याज के छिलकों को बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ये छिलके भी सेहत और घर के कई कामों में बेहद उपयोगी हो सकते हैं? प्याज के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और फाइबर जैसे कई फायदेमंद तत्व होते हैं, जो हमें कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं. आमतौर पर हमें जानकारी नहीं होती है, जिस वजह से हम उन्हें बेकार समझ लेते हैं और दूसरे किसी इस्तेमाल में नहीं ला पाते. जबकि प्याज के छिलके स्किन और बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने से लेकर कई तरह से उपयोग में लाए जा सकते हैं. अगर आप भी प्याज के छिलकों को कूड़े में फेंक देते हैं, तो आइए जानते हैं प्याज के छिलकों का उपयोग कैसे किया जा सकता है.
प्याज के छिलकों का उपयोग कैसे करें? (How to Use Onion Peels?)
1. आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने में
प्याज के छिलकों को पानी में उबालकर एक हर्बल काढ़ा तैयार किया जा सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: केला या सेब, बरसात में खाने के लिए क्या है बेस्ट? कमजोर पाचन वाले लोग क्या खाएं? जानिए
2. बालों के लिए नेचुरल टॉनिक
अगर आपके बाल झड़ते हैं या कमजोर हैं तो प्याज के छिलकों को पानी में उबालकर ठंडा करके उससे बाल धोने से फायदा हो सकता है. यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और प्राकृतिक चमक देता है.
3. त्वचा की देखभाल में उपयोगी
प्याज के छिलकों से बना पानी चेहरे को धोने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यह स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है और मुहांसों से राहत दिला सकता है.
4. पौधों के लिए खाद के रूप में
प्याज के छिलकों को मिट्टी में मिलाकर खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इनमें मौजूद पोषक तत्व पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: सीने में एसिड रिफ्लक्स हो रहा है, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिल जाएगी एसिडिटी से राहत
5. चाय बनाने में मिलाएं एंटीऑक्सीडेंट
अगर आप हर्बल चाय के शौकीन हैं, तो प्याज के छिलकों को सूखा कर हल्की मात्रा में चाय में मिला सकते हैं. यह शरीर को डीटॉक्स करने में मदद करता है.
6. घर की सफाई में उपयोग करें
प्याज के छिलकों को पानी में उबालकर उसका छानकर रखा हुआ पानी टॉयलेट, सिंक या फर्श साफ करने में भी काम आ सकता है. इसमें बैक्टीरिया नाशक गुण होते हैं.
प्याज के छिलकों को बेकार समझकर फेंकने से बेहतर है कि हम उनका सही इस्तेमाल करें. ये न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि घर और बगीचे में भी बड़े काम आ सकते हैं. अगली बार जब प्याज छीलें, तो उसके छिलकों को सहेजें और इन आसान उपायों से अपने जीवन को सेहतमंद और प्रकृति के करीब लाएं.
Asthma Treatment | अस्थमा: लक्षण, कारण, इलाज | Asthma/Dama ke Lakshan, Ilaj
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं