विज्ञापन

क्या भिंडी का पानी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करता है शुगर कंट्रोल

Okra Water For Diabetes: भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भिंडी सिर्फ स्वाद ही नहीं डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. इस आर्टिकल में जानें कैसे और किसे करना चाहिए इसका सेवन.

क्या भिंडी का पानी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करता है शुगर कंट्रोल
Okra Water Benefits: भिंडी का पानी पीने के फायदे. (AI Generated Image)

Okra Water For Blood Sugar:  डायबिटीज (Diabetes) आज के समय में एक ऐसी बीमारी बन गई है, जो लगभग हर दूसरे घर में अपनी जगह बना चुकी है. शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए लोग दवाइयों के साथ-साथ कई घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक भिंडी का पानी (Okra Water) ​सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और कई रिसर्च का मानना है कि भिंडी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक चोपड़ा का भी कहना है कि यह पानी न केवल शुगर कंट्रोल करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म सुधारने और वजन घटाने में भी काफी मददगार है.

Latest and Breaking News on NDTV

​कैसे काम करता है भिंडी का पानी? (How To Work Okra Water)

​भिंडी में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं. जब हम भिंडी को रात भर पानी में भिगोकर रखते हैं, तो इसके पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं. 

​1. लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स- 

​भिंडी का 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' बहुत कम होता है. इसका मतलब यह है कि इसे खाने या इसका पानी पीने से शरीर में शुगर एकदम से नहीं बढ़ती. यह धीरे-धीरे पचता है और ग्लूकोज को खून में धीरे-धीरे छोड़ता है.

​2. फाइबर- 

​भिंडी के अंदर एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसे 'म्यूसिलेज' कहते हैं. यह असल में सॉल्युबल फाइबर (घुलनशील फाइबर) है. यह फाइबर शरीर में शुगर के सोखने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे खाना खाने के बाद शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता.

​3. इंसुलिन- 

​कुछ रिसर्च बताते हैं कि भिंडी में मौजूद खास तत्व शरीर में इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता (Insulin Sensitivity) को बढ़ाते हैं. इससे शरीर की कोशिकाएं शुगर का बेहतर इस्तेमाल कर पाती हैं.

​4. फास्टिंग शुगर- 

​स्टडी में देखा गया है कि जो लोग नियमित रूप से भिंडी के पानी का सेवन करते हैं, उनकी सुबह की खाली पेट वाली शुगर (Fasting Sugar) में काफी सुधार देखने को मिलता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

​कैसे बनाएं भिंडी का पानी- (How To Make Okra Water)

​इसे बनाना बहुत ही सरल है. आपको बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं:

  1. फ्रेश भिंडी- बाजार से एकदम ताजी और गहरे हरे रंग की 3-4 भिंडी लें.
  2. ​सफाई- भिंडी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाए.
  3. ​कटिंग- भिंडी के दोनों सिरों (ऊपर और नीचे का हिस्सा) को काट दें. फिर बीच में से एक लंबा चीरा (Slit) लगा दें.
  4. ​भिगोना- एक गिलास पानी में इन कटी हुई भिंडियों को डालकर रात भर के लिए छोड़ दें.
  5. ​सेवन- सुबह उठकर भिंडी को पानी में से निकाल लें (आप चाहें तो उन्हें निचोड़ भी सकते हैं ताकि सारा सत्व पानी में आ जाए) और खाली पेट इस पानी को पिएं.

भिंडी का पानी पीने के फायदे- (Health Benefits Of Okra Water)

​भिंडी का पानी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं है, कई अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद है. 

​पाचन- भिंडी में फाइबर की अधिकता होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है. 
​दिल- भिंडी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं.
​इम्यूनिटी- विटामिन C और K से भरपूर होने के कारण भिंडी शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाती है.
​हाइड्रेशन- भिंडी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और आपको तरोताजा महसूस कराने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न करें ये गलती? नहीं तो पड़ सकता है पछताना

Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com