Salt Health Effects: सब्जी-दाल हो या फिर बिरयानी सब नमक के बिना बेस्वाद हैं. नमक नहीं तो स्वाद कहां है. किसी को खाने में नमक हल्की चाहिए तो किसी को तेज. लेकिन बिना नमक तो खाना खाया ही नहीं जा सकता. कुछ लोगों को खाने में तेज नमक चाहिए तो कुछ लोगों को कम, कुछ सफेद नमक खाते हैं तो कुछ काला. हाल ही में नमक को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने चेतावनी जारी की डब्ल्यूएचओ की नई रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा नमक खाना कई बीमारियों को जन्म देती है. अगर इसे नहीं रोका गया तो आने वाले कुछ सालों में लगभग 70 लाख लोग नमक से होने वाली बीमारियों से जान गवां सकते हैं. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि ज्यादा व तेज नमक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नमक के प्रकार
आमतौर पर नमक के तीन प्रकार होत हैं. सादा नमक, काला नमक और सेंधा नमक. सेंधा नमक को पाकिस्तान नमक भी कहा जाता है.
सफेद और सादा नमक
नमक मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड (NaCl) से बना एक मिनरल है. सादा नमक समंदर के पानी से तैयार किया जाता है, क्योंकि समंदर का पानी खारा होता है. खारे पानी को मशीन से साफ कर नमक तैयार किया जाता है. यह नमक स्वाद में तेज होता है.
सेंधा नमक
सेंधा नमक को रॉक सॉल्ट भी कहते हैं. इसे चट्टान से तैयार किया जाता है. भारत सहित कई देशों में सेंधा नमक पाकिस्तान के शहर लाहौर से आता है. इस नमक का रंग पिक होता है, इसलिए इसे पिंक सॉल्ट भी कहा जाता है. व्रत-त्योहार में लोग इसी नमक को खाते हैं. इसका स्वाद तेज नहीं होता है. आजकल कई लोग सेंदा नमक को सपेद नमक से बेहतर मानते हैं. दरअसल सेंदा नमक में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा सफेद नमक से ज्यादा होता है. हालांकि थारॉइड के मरीजों को इसे ज्यादा खाने की मनाही होती है.
IPL 2023 जीतने वाली टीम को CHef Harpal Singh Sokhi खिलाएंगे बिरयानी, इंस्टग्राम पर पोस्ट किया शेयर
काला नमक
काला नमक के बिना तो सलाद और रायते का स्वाद अधूरा है. इसे बनाया जाता है. इसके लिए नमकीन पानी में हरड़ के बीज को डाल कर उबाला जाता है. काला नमक को बड़े काम का नमक माना जाता है. इस नमक का इस्तेमाल गैस होने, पेट दर्द, उल्टी आदि आने पर किया जाता है. काला नमक में सोडियम क्लोराइड, आयरन और जिंक जैसे तत्व होते हैं.
नमक खाने के फायदे और नुकसान
नमक में आयोडिन और सोडियम होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. नमक के ज्यादा खाने से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं कम खाने से लो ब्लडप्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज, कमजोरी आदि समस्या हो सकती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं