विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2020

कोरोना वायरस : न्यूयॉर्क में स्कूल फिर खोले गए

न्यूयॉर्क में करीब 10 लाख छात्र हैं और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण यहां मात्र दो सप्ताह पहले स्कूल बंद किए गए थे, लेकिन अभिभावकों के दबाव बनाने के बाद प्राथमिक स्कूल पुन: खोलने का फैसला किया गया..

कोरोना वायरस : न्यूयॉर्क में स्कूल फिर खोले गए

अमेरिका (America) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद न्यूयार्क शहर में प्राथमिक स्कूल खोल दिए गए हैं, जबकि कुछ शहरों में हालिया सप्ताह में स्कूल बंद किए गए हैं या स्कूल पुन: खोलने की योजनाएं टाल दी गई हैं. न्यूयॉर्क में करीब 10 लाख छात्र हैं और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण यहां मात्र दो सप्ताह पहले स्कूल बंद किए गए थे, लेकिन अभिभावकों के दबाव बनाने के बाद प्राथमिक स्कूल पुन: खोलने का फैसला किया गया. न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने भी कहा है कि यदि जांच बढ़ा दी जाए तो स्कूल खोलना सुरक्षित है.

ब्लासियो ने कहा कि नए जांच प्रोटोकॉल से कक्षाएं पुन: खोलना सुरक्षित हो गया है. उन्होंने बताया कि कक्षाओं में संक्रमण फैलने के बहुत कम मामले सामने आए हैं. दूसरी ओेर, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण डेट्रॉयट, बोस्टन, इंडियानापोलिस, फिलाडेल्फिया और उपनगरीय मिनियापोलिस में हालिया सप्ताह में स्कूल बंद किए गए हैं या छात्रों को स्कूल में बुलाने की योजनाओं को स्थगित कर दिया गया है. 

अमेरिका में संक्रमण के प्रतिदिन औसतन दो लाख मामले सामने आ रहे है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है. देश में एक करोड़ 48 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और दो लाख 80 हजार लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी हैं.
अमेरिकियों ने ‘थैंक्सगिविंग' के दौरान घरों में रहने और अन्य लोगों से मिलने से परहेज करने की सलाह पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण आगामी सप्ताह में संक्रमण के मामले और बढ़ने की आशंका है.

हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि वायरस कक्षाओं में तेजी से फैलता नजर नहीं आ रहा है. इसका कारण संभवत: यह है कि बच्चों के संक्रमण फैलाने या संक्रमित होने की संभावना कम होती है. इनके बजाए शिक्षकों के स्कूल के बाहर की गतिविधियों के कारण संक्रमित होने के कई मामले सामने आए हैं.

स्कूलों के कई शिक्षक और अन्य कर्मी बीमार हैं या पृथक-वास में हैं. ऐसे में स्कूलों को कर्मियों के अभाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है. दूसरी ओर, अभिभावकों की शिकायत है कि बच्चे कम्प्यूटर के जरिए उतनी अच्छी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं.

हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए

क्या अपने वर्कआउट में एक Resistance Band को शामिल करना जरूरी है? फिटनेस ट्रेनर से जानें जवाब

सर्दियों में तुलसी का सेवन करने से मिलते हैं कमाल के फायदे, सर्दी-खांसी और पेट की समस्याओं को रखती है दूर!

दिन में एक बार जरूर खाना चाहिए चावल, कब्ज और थकान दूर करने के साथ मिलतें हैं ये शानदार फायदे

Detox Or Cleanse में क्या है अंतर? जानें आपके शरीर के लिए कौन सा है बेहतर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New York, Coronavirus, New York School Closed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com