विज्ञापन

महीने में एक बार भी पी ज्यादा शराब, तो 3 गुना बढ़ जाएगा लिवर डैमेज का खतरा, पढ़ लें नई स्टडी के नतीजे

Liver Damage By Alcohol: भले ही आप रोज शराब न पीते हों, लेकिन महीने में सिर्फ एक बार भी ज्यादा शराब पीना आपके लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं स्टडी में क्या पता चला.

महीने में एक बार भी पी ज्यादा शराब, तो 3 गुना बढ़ जाएगा लिवर डैमेज का खतरा, पढ़ लें नई स्टडी के नतीजे
Liver Damage Risk: ज्यादा शराब पीना आपके लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. (Image - AI)

Risks of Monthly Binge Drinking: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो सोचते हैं कि महीने में एक-दो बार ज्यादा शराब पी लेना कोई बड़ी बात नहीं है? खासकर वीकेंड पार्टी या दोस्तों के साथ कभी-कभार ज्यादा पी लेना आपको सेफ लगता है? अगर हां, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. एक नई मेडिकल स्टडी ने इस आम धारणा को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है. शोध के अनुसार, भले ही आप रोज शराब न पीते हों, लेकिन महीने में सिर्फ एक बार भी ज्यादा शराब पीना आपके लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर उन लोगों के लिए खतरा और भी ज्यादा है जिन्हें पहले से लिवर से जुड़ी समस्या है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह जोखिम कितना बड़ा है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

कभी-कभार ज्यादा पीना क्यों है खतरनाक?

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि अगर वे रोज शराब नहीं पीते, तो कभी-कभी ज्यादा पी लेना नुकसान नहीं करता. लेकिन, केक मेडिसिन ऑफ USC की एक स्टडी बताती है कि यह सोच गलत है.

जब आप एक ही बार में कई ड्रिंक्स लेते हैं (जिसे बिंज ड्रिंकिंग कहा जाता है), तो लिवर पर अचानक बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे लिवर में सूजन (Inflammation) होती है. टिशू डैमेज होता है और धीरे-धीरे निशान (Fibrosis) बनने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: चेन्नई के फेमस ट्रेनर ने बताया खुद को सेहतमंद रखने के लिए लाइफस्टाइल में कौन से 3 बदलाव हैं जरूरी

लिवर फाइब्रोसिस क्या होता है? | What is Liver Fibrosis?

लिवर फाइब्रोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें बार-बार चोट लगने से लिवर में सख्त निशान बनने लगते हैं. इसका असर लिवर की सफाई करने की क्षमता घट जाती है. शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं और आगे चलकर यह सिरोसिस या लिवर कैंसर में बदल सकता है. शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन बाद में थकान, पीलिया, पेट दर्द और सूजन जैसे संकेत मिलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कितना पीना बहुत ज्यादा माना जाता है? | How Much Drinking is Considered Too Much?

  • महिलाओं के लिए: एक बार में 4 से ज्यादा ड्रिंक.
  • पुरुषों के लिए: एक बार में 5 से ज्यादा ड्रिंक.

अगर आप महीने में सिर्फ एक बार भी ऐसा करते हैं, तो इसे भी जोखिम भरा माना जाता है, यहां तक की अगर आपकी कुल महीने की शराब मात्रा कम हो.

स्टडी में क्या सामने आया?

यह रिसर्च जर्नल क्लिनिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी में प्रकाशित हुई. इसमें 8,000 से ज्यादा लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया, जिन लोगों को MASLD (पहले NAFLD) था, उनमें जोखिम ज्यादा पाया गया, जो लोग महीने में एक बार ज्यादा शराब पीते थे, उनमें लिवर फाइब्रोसिस का खतरा 3 गुना ज्यादा था. यह खतरा सिर्फ कितनी शराब पी इस पर नहीं, बल्कि कैसे पी इस पर ज्यादा निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज में तरबूज खाना सही है या नहीं? जानिए एक दिन में कितना तरबूज खाना माना जाता है सुरक्षित

MASLD क्या है और क्यों बढ़ाता है खतरा?

MASLD (मेटाबॉलिक फैटी लिवर) में लिवर में फैट जमा हो जाता है यहां तक की बिना शराब के भी. अगर इस स्थिति में आप ज्यादा शराब पीते हैं, तो लिवर पहले से कमजोर होता है, सूजन तेजी से बढ़ती है और नुकसान दोगुना हो जाता है. मोटापा, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ज्यादा शराब पीने से नुकसान क्यों तेज होता है? | Why Does Excessive Alcohol Consumption Accelerate the Harm?

जब एक बार में ज्यादा शराब जाती है:

लिवर को एक साथ ज्यादा टॉक्सिन्स प्रोसेस करने पड़ते हैं, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और रिकवरी का समय नहीं मिलता. यानी कभी-कभार ज्यादा पीना भी लिवर को उतना ही नुकसान दे सकता है जितना रोजाना पीना.

अपने लिवर को कैसे बचाएं?

बिंज ड्रिंकिंग से बचें: महीने में एक बार भी ज्यादा न पिएं. अगर संभव हो तो शराब पूरी तरह छोड़ दें
बैलेंस डाइट लें: फल, सब्जियां, साबुत अनाज. तले-भुने और ज्यादा फैट वाले खाने से दूरी रखें.
एक्सरसाइज: हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करें.
वजन, शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखें.

यह नई स्टडी एक बड़ा संकेत देती है कि शराब पीने का तरीका, मात्रा से ज्यादा मायने रखता है. अगर आप सोचते हैं कि कभी-कभार ज्यादा पीना सुरक्षित है, तो अब समय है इस सोच को बदलने का. आपका लिवर चुपचाप काम करता है, लेकिन जब नुकसान होता है तो उसकी भरपाई आसान नहीं होती.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com