विज्ञापन

TMC विधायकों के बाद सांसदों के भी टूटने का डर, ममता बनर्जी की बैठक में 41 में से सिर्फ 5 पहुंचे

तृणमूल कांग्रेस अपने गठन के बाद सबसे बड़ी आपदा है. आलम ये है कि पार्टी के सांसद-विधायक तो दूर पूर्व सांसद-विधायक भी ममता बनर्जी की मीटिंग में बुलाए जाने के बाद भी नहीं आ रहे हैं.

TMC विधायकों के बाद सांसदों के भी टूटने का डर, ममता बनर्जी की बैठक में 41 में से सिर्फ 5 पहुंचे
ममता बनर्जी टीएमसी को फिर से एकजुट करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है.
  • ममता बनर्जी की विधानसभा चुनाव हार के बाद उनके सांसद और विधायक उनकी मीटिंग में कम ही शामिल हुए हैं
  • लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 28 सांसदों में से केवल तीन सांसद ममता बनर्जी की मीटिंग में पहुंचे हैं
  • राज्यसभा के कुल 13 सांसदों में से मात्र दो सांसद ही ममता बनर्जी की बैठक में उपस्थित हुए हैं

ममता बनर्जी के विधानसभा चुनाव हारते ही उनके नेता दूर होने लगे हैं. विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी उन्हें झटका दे दिया है. ममता बनर्जी ने आज मीटिंग बुलाई थी, मगर 41 में से सिर्फ 5 सांसद ही पहुंचे. लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 29 सांसद हैं. इनमें से 1 की मौत हो गई है. तो लोकसभा के कुल 28 सांसद हुए. इन 28 सांसदों में से महज 3 सांसद ही ममता की मीटिंग में पहुंचे. वहीं राज्यसभा में कुल 13 सांसद हैं. इनमें से सिर्फ दो सांसद ममता बनर्जी की मीटिंग में पहुंचे.

लोकसभा के ये सांसद मौजूद रहे 

  • अभिषेक बनर्जी (सांसद) 
  • कल्याण बनर्जी (सांसद) 
  • माला रॉय (सांसद) 

राज्यसभा के ये सांसद मौजूद रहे 

  • डेरेक ओ ब्रायन (सांसद)
  • डोला सेन (सांसद)

वहीं तृणमूल कांग्रेस के इस बार कुल 80 विधायक हैं. बागी ग्रुप में 58 विधायक हैं. इनमें 2 निष्कासित शामिल हैं. बचे 22 विधायक. इनमें से एक को पुलिस ने पहले से गिरफ्तार किया हुआ है. ममता बनर्जी को उम्मीद थी कि ये 21 विधायक तो उनकी मीटिंग में जरूर आएंगे, मगर यहां भी ममता बनर्जी को झटका लग गया. उनकी मीटिंग में सिर्फ 8 विधायक ही उपस्थित हुए.

ये 8 विधायक पहुंचे मीटिंग में

  • मदन मित्रा (विधायक)
  • बीना मंडल (विधायक)
  • आशिमा पात्रा (विधायक)
  • फिरहाद हकीम (विधायक)
  • कुणाल घोष (विधायक) 
  • सोवन्देब चट्टोपाध्याय (विधायक) 
  • बिमान बनर्जी (विधायक)
  • अशोक देब (विधायक)

यही नहीं ममता बनर्जी से उनके पूर्व विधायकों ने भी दूरी बनानी शुरू कर दी है. मीटिंग में पूर्व विधायकों को भी बुलाया गया था. मगर वो भी सिर्फ 3 ही पहुंचे. ममता बनर्जी को शायद अंदाजा भी नहीं होगा कि पूर्व विधायक भी अब उनकी मीटिंग से दूरी बनाएंगे.

पूर्व विधायक जो ममता बनर्जी की मीटिंग में पहुंचे 

  • बिमान बनर्जी (पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक) 
  • चंद्रिमा भट्टाचार्य (पूर्व विधायक) 
  • राजीव बनर्जी (पूर्व विधायक)

ममता बनर्जी से मिलने के लिए कभी उनके मंत्री भी तरसते रहते थे. पूर्व विधायकों और सांसदों के लिए तो उनसे मिलना बहुत बड़ी बात थी. आज सत्ता जाते ही पूर्व विधायकों-सांसदों ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया है. जाहिर है, पार्टी में बड़े स्तर पर फूट पड़ती दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें-

'देश की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते...', यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की बेल याचिका SC ने की खारिज

खान सर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेदारी - सूत्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com