विज्ञापन

आंखों में दिखने लगें ये बदलाव तो समझ जाएं Liver दे रहा है Warning! नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Liver Damage Symptoms : हमारा शरीर लिवर की स्थिति के संकेत पहले ही देने लगता है. इनमें सबसे अहम संकेत आंखों से जुड़ा होता है. अगर आपकी आंखों में भी ऊपर बताए गए कुछ लक्षण दिखते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए.

आंखों में दिखने लगें ये बदलाव तो समझ जाएं Liver दे रहा है Warning! नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Liver Damage Symptoms : लिवर है खराब तो आंखों में दिखते हैं ये लक्षण. ( AI Image)

Liver Damage Symptoms : बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते तनाव के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. यह समस्या अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. इसके शुरुआती चरण में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखता, इसलिए डॉक्टर नियमित स्वास्थ्य जांच में लिवर फंक्शन टेस्ट को शामिल करने की सलाह देते हैं. अगर लिवर की समस्याओं को शुरुआत में पकड़ लिया जाए तो उनका इलाज काफी आसान हो सकता है. 

हमारा शरीर लिवर की स्थिति के संकेत पहले ही देने लगता है. इनमें सबसे अहम संकेत आंखों से जुड़ा होता है. अगर आंखों का सफेद हिस्सा पीला दिखाई देने लगे तो यह सामान्य थकान नहीं, बल्कि शरीर में बिलीरुबिन नामक पदार्थ बढ़ने का संकेत हो सकता है. मेडिकल विज्ञान के अनुसार, बिलीरुबिन तब बनता है जब लाल रक्त कोशिकाएं टूटती हैं और सामान्य स्थिति में लिवर इसे फिल्टर करके शरीर से निकाल देता है लेकिन जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो यह पदार्थ शरीर में जमा होने लगता है और सबसे पहले आंखों में पीलापन दिखाई देता है.

आंखों में पीलापन

डॉक्टरों का कहना है कि आंखों में दिखने वाला यह बदलाव कई बार पीलिया, हेपेटाइटिस, फैटी लिवर या लिवर संक्रमण जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है. अगर इसके साथ त्वचा का रंग पीला हो जाए, यूरिन गहरा पीला आने लगे और लगातार कमजोरी महसूस हो, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर में शराब पीना कितना खतरनाक? डॉक्टर ने बताया...

लिवर को कैसे रखें हेल्दी

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सही जीवनशैली महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. संतुलित आहार जैसे हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त भोजन लिवर को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं, जबकि ज्यादा तला-भुना खाना, चीनी, प्रोसेस्ड फूड और शराब का सेवन लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालते है, जिससे फैटी लिवर और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है.

शरीर का वजन नियंत्रित रखना भी लिवर की सेहत के लिए जरूरी है, क्योंकि मोटापा नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग का प्रमुख कारण माना जाता है.

लिवर संक्रमण से बचाव के लिए हेपेटाइटिस ए और बी के टीके भी प्रभावी माने जाते हैं. नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी पीना भी लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.

इसके अलावा आंखों में सूखापन, सूजन या आसपास की त्वचा का रंग बदलना भी लिवर से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Liver Damage Symptoms, Yellow Eyes Causejaundice Symptoms, Liver Disease Signs, Eye Signs Of Liver Problem, Sliver Health Symptoms, Yellow Eyes Liver Disease, Yellowing Of Eyes Cause, Red Eyes Liver Damage, Itchy Eyes Liver Problems, Dry Eyes Liver Disease, Eye Color Change Liver, What Causes Yellow Eyes, Liver Failure Symptoms, Early Signs Of Liver Damage, Liver Disease Warning Signs, High Bilirubin Symptoms, Liver Problem Eye Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com