How To Get Stronger Fast: आज के समय में ज्यादातर युवा वर्ग खुद को फिट और सेहतमंद रखने के लिए जिम जाते हैं. कई लोग फिटनेस के नाम पर सप्लीमेंट्स और ज्यादा मेहनत वाले वर्कआउट करते हैं, ताकि वो खुद को ज्यादा मजबूत रख सकें. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपको ये सब करने की जरूरत नहीं है बस कुछ आसान बदलाव की आवश्यकता है. जी हां हाल ही में चेन्नई के मशहूर फिटनेस कोच राज गणपथ का मानना है कि स्ट्रेंथ बढ़ाना मुश्किल नहीं है जितना हम सोच लेते हैं. 18 सालों का अनुभव रखने वाले राज गणपथ (Slow Burn Method के फाउंडर और Quad Fitness के हेड कोच) कहते हैं कि लोग फिटनेस को ज़रूरत से ज़्यादा पेचीदा बना देते हैं. उनके मुताबिक, अगर आप सिर्फ 3 बुनियादी बातों पर ध्यान दें, तो आपकी बॉडी को रिस्पॉन्ड करना ही पड़ेगा. तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो उपाय.

राज गणपथ द्वारा बताया गया सिंपल फॉर्मूला-
राज गणपथ, जो 'Simple, Not Easy' किताब के लेखक भी हैं, कहते हैं कि आपकी फिटनेस का 90% रिजल्ट सिर्फ तीन चीज़ों पर टिका है. अगर आप इन पर पकड़ बना लेते हैं, तो आपको किसी सप्लीमेंट या शॉर्टकट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.
1.स्ट्रेंथ ट्रेनिंग- (Consistent Strength Training)
राज का कहना है कि आप हफ्ते में 3 से 5 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (वजन उठाने वाली एक्सरसाइज) ज़रूर करें. अक्सर लोग इस बात पर बहस करते हैं कि कौन सी मशीन अच्छी है या कितने सेट लगाने चाहिए. फिटनेस कोच कहते हैं कि ये सब फैसी बातें बाद में आती हैं. सबसे ज़्यादा मायने यह रखता है कि आप हर हफ्ते जिम पहुंच रहे हैं या नहीं. जब आप लगातार वजन उठाते हैं, तो आपकी मांसपेशियां उत्तेजित होती हैं और मज़बूत बनती हैं. बस कंसिस्टेंट रहें, बाकी चीज़ें अपने आप सही हो जाएंगी.
2. प्रोटीन- (Sufficient Protein)
मसल्स बनाने और ताकत बढ़ाने के लिए प्रोटीन सबसे ज़रूरी ईंधन है. राज गणपथ एक बहुत ही आसान हिसाब बताते हैं. कितना प्रोटीन लें? आपको अपने शरीर के हर किलो वजन पर लगभग 1.5 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए. अगर आपका वजन 80 किलो है, तो आपको दिन भर में 100 से 140 ग्राम प्रोटीन लेने की कोशिश करनी चाहिए. वो कहते हैं कि यह ज़रूरी नहीं कि आप प्रोटीन कब खा रहे हैं या किस चीज़ से ले रहे हैं (चाहे वो अंडे हों, दालें हों या चिकन). ज़रूरी यह है कि दिन के आखिर तक आपके शरीर को उतना प्रोटीन मिल जाए जितना उसे चाहिए.
3. भरपूर नींद- (Proper Sleep)
राज के मुताबिक, नींद ही वो कड़ी है जो आपकी मेहनत और डाइट को जोड़ती है.
जब आप सोते हैं, तभी आपकी मांसपेशियां खुद को रिपेयर करती हैं और रिकवर होती हैं. रोज़ाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना अनिवार्य है. इसके लिए आप जल्दी सो सकते हैं, सुबह देर तक सो सकते हैं या दिन में झपकी ले सकते हैं.
राज गणपथ अपनी बात खत्म करते हुए कहते हैं कि अगर आप इन तीनों चीज़ों ट्रेनिंग, प्रोटीन और नींद को सही कर लेते हैं, तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि आपकी स्ट्रेंथ न बढ़े.
ये भी पढ़ें- UK के डॉक्टर ने बताया रोजाना 2 कीवी खाने से क्या होता है?
फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं