Kya Diabetes Mein Kitna Tarbooj Kha Sakte Hain: गर्मियों में तरबूज (Water Melon) सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है. यह शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखने के साथ-साथ तुरंत ताजगी देता है. लेकिन जब बात डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों की आती है तो हर मीठा फल सवाल खड़ा कर देता है. कई लोग सोचते हैं कि तरबूज खाने से शुगर (Sugar) तुरंत बढ़ जाएगी. जबकि सच्चाई यह है कि सही मात्रा और सही तरीके से खाया गया तरबूज नुकसान नहीं करता. जरूरत है समझदारी से इसे डाइट में शामिल करने की.
कितना होता है तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स?
तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) 70 के आसपास माना जाता है, जो कि हाई कैटेगरी में आता है. इसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर (Blood Sugar) को तेजी से प्रभावित कर सकता है. लेकिन यहां एक अहम बात समझनी जरूरी है कि तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसी कारण इसका ग्लाइसेमिक लोड कम रहता है. यानी कम मात्रा में खाने पर इसका असर सीमित रहता है.
क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं तरबूज?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज के मरीज पूरी तरह से तरबूज से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है. अगर इसे संतुलित मात्रा में खाया जाए तो यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता. इसमें मौजूद पानी (Water) और कुछ मात्रा में फाइबर (Fibre) पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. हालांकि इसका सेवन कंट्रोल में होना चाहिए.

डायबिटीज के मरीज को एक दिन में कितना तरबूज खाना चाहिए?
डाइटिशियन की मानें तो डायबिटीज के मरीज एक दिन में करीब 100 से 120 ग्राम तरबूज खा सकते हैं. यह मात्रा एक छोटे कटोरे के बराबर होती है. इससे ज्यादा खाने पर ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. इसलिए मात्रा का ध्यान रखना सबसे जरूरी है.
यह भी पढ़े: उड़द, मूंग ,चना, मसूर और अरहर, कौन सी दाल में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन?
तरबूज खाने का सही तरीका
तरबूज हमेशा दिन के समय खाना बेहतर होता है. इसे कभी भी खाली पेट या रात में खाने से बचना चाहिए. अगर इसे प्रोटीन (Protein) या फाइबर (Fibre) वाली चीजों जैसे नट्स (Nuts) के साथ खाया जाए तो इसका असर और संतुलित हो जाता है. तरबूज का जूस (Juice) पीने की बजाय इसे सीधे फल के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
अगर आपका ब्लड शुगर पहले से ज्यादा रहता है तो तरबूज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है. इसलिए अपनी डाइट को अपने हेल्थ कंडीशन के अनुसार ही प्लान करें. संतुलित मात्रा और सही समय ही तरबूज का सही लाभ दिला सकता है.
Watch Video: अस्थमा क्या है, किसे होता है और इसके कारण क्या हैं? यहां डॉक्टर से जानिए
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं