Exercise Pills: बॉडी को फिट और स्ट्रांग बनाए रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज (Exercise) करना जरूरी है. इससे हड्डियां, ब्लड वेसेल्स से लेकर दिल तक मजबूत होते हैं. एक्सरसाइज से इम्यूनिटी बढ़ती है और कैंसर और दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है. इतने फायदों के बावजूद बहुत से लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं. फिजिकली इनएक्टिविटी दुनिया में मौत का चौथा सबसे बड़ा कारण है. पर्याप्त एक्सरसाइज नहीं कर पाने के कारण हर साल करीब 3 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है. यह पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है. ऐसे में सवाल है कि क्या कोई पिल बॉडी को एक्सरसाइज के फायदे पहुंचा सकता है. वैज्ञानिक एक्सरसाइज पिल बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इसे दुनिया का अगला ब्लॉकबस्टर दवा (Next Blockbuster Drug) माना जा रहा है. आइए जानते हैं एक्सरसाइज पिल (Exercise Pills) कैसे काम करेगा और इसके क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं.
जानिए किस तरह काम करेगी एक्सरसाइज पिल | An Exercise Pill That Gives Benefits Of Working Out
कैसे करता है काम
नार्वे और जापान जैसे देशों में काफी समय से इस दिशा में काम जारी है लेकिन अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे प्रोटीन बनाने में सफलता प्राप्त की है जो बॉडी को एक्सरसाइज वाले फायदे पहुंचा सकते हैं. फिलहाल चूहों पर इसकी जांच चल रही है. इस दवा से चूहों की बॉडी पर वैसा असर हुआ जैसा कि एक्सरसाइज करने से होता है. दवा के कारण उनकी मसल्स की ताकत बढ़ गई. इससे भविष्य में कई तरह की बीमारियों के इलाज में मदद मिल सकती है. एक्सरसाइज करने से ह्यून बॉडी में एस्ट्रोजेन रिलेटेड रिसेप्टर्स एक्टिव हो जाते हैं. इस दवा के भी बॉडी पर ऐसा ही असर पड़ता है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
एक्सरसाइज पिल की जरूरत
इस एक्सरसाइज पिल को एक्सरसाइज से जी चुराने वालों के लिए नहीं बल्कि ऐसे लोगों के लिए बनाया जा रहा जो किसी कारण से एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं लेकिन उन्हें इसकी जरूरत रहती है. जैसे बुजुर्ग, मसल्स ब्रेकिंग की बीमारी से ग्रस्त लोगों और सर्जरी के बाद जल्दी फिट होने के लिए. एक्सरसाइज पिल ऐसी स्थिति में काफी मददगार साबित हो सकते हैं.
एक्सरसाइज पिल से नुकसान और साइड इफेक्ट्स
वैज्ञानिकों के सामने एक्सरसाइज पिल्स के मिसयूज की भी चुनौती है. इस तरह की दवा का स्पोर्ट्स और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में मिस यूज किया जा सकता है. इसके साथ ही इसके साइड इफेक्ट्स का भी खतरा है, जैसे मोटापा कम करने वाली दवाओं से भले ही लोगों की जान बची है, लेकिन इससे कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी है.
दांतों के कीड़े का घरेलू इलाज | Treatment Of Tooth Decay | How to remove a cavity | Home Remedies
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं