Hepatitis A - Symptoms and causes: अगर आपको अचानक पेट में दर्द हो और सूजन का भी अहसास हो. साथ में उल्टियां भी हो रही हों तो समझिए कि समस्या गंभीर हो सकी है. इन तकलीफों के साथ साथ अगर आपको खुद में पीलिया के लक्षण (Symptoms) भी दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने में ही भलाई है. क्योंकि ये आम पीलिया की जगह हेपेटाइटिस की शुरूआत भी हो सकती है. हेपेटाइटिस के लक्षण (Signs of Hepatitis)भी शुरूआत में पीलिया की तरह ही लगते हैं. लेकिन धीरे धीरे स्थिति बिगड़ती चली जाती है. पांच तरह के हेपेटाइटिस में से हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) तेजी से फैलने वाला इंफेक्शन है. इसलिए इसके लक्षणों को बिलकुल हल्के में लेने की गलती न करें.
जानिए क्या हैं हेपेटाइटिस ए के लक्षण | Hepatitis A - Symptoms and causes
- पीलिया जैसे लक्षणों के साथ साथ ये लक्षण भी दिखाई दें तो वो हेपेटाइटिस हो सकता है.
- अचानक ज्यादा थकान महसूस होने लगे.
- अचानक जी मिचलाना और उल्टी आने लगे.
- पेट में तेज दर्द हो, खासतौर से पसलियों के नीचे की तरफ दर्द हो तो समस्या गंभीर हो सकती है.
- यूरिन का रंग बदले, वो पहले से ज्यादा डार्क नजर आए.
- जोड़ों में दर्द महसूस हो.
- भूख में लगातार कमी आती चली जाए.
- तेज खुजली होने लगे.
- ये सभी लक्षण एकसाथ दिखाई दें तो डॉक्टर को दिखाने और जांचे कराने में जरा भी देरी न करें.
हेपेटाइटिस के मरीज़ क्या खाएं और क्या नहीं, जानें कैसी होनी चाहिए Hepatitis Diet
हेपेटाइटिस ए होने के कारण | Hepatitis A causes
- हेपेटाइटिस एक तरह के वायरस से होता है. इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है हाथों को हमेशा साफ रखना. खासतौर से खाना खाने के पहले.
- किसी ऐसे व्यक्ति के साथ खाना शेयर करना जिसे हेपेटाइटिस वायरस हो.
- दूषित पानी तो हेपेटाइटिस ए का सबसे बड़ा कारण है.
- गंदे पानी के सोर्स से आई शैल फिश खाने से भी हेपेटाइटिस ए का वायरस जकड़ सकता है.
- अक्सर लोगों में हेपेटाइटिस ए के लक्षण नहीं दिखते. लेकिन वो इसके कैरियर हो सकते हैं. ऐसे लोगों के संपर्क में आने से भी हेपेटाइटिस ए हो सकता है.
- किसी ऐसे व्यक्ति के साथ सेक्स करना जिसे ये रोग पहले से ही हो.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं