विज्ञापन

दिल, इम्यूनिटी और वजन के लिए रामबाण हैं खरबूजे के बीज, जानिए रोज कितने खाएं और पोषक तत्व

क्या आप भी खरबूजे को मजे से खाते हैं और उनके बीजों को फेंक देते हैं? अगर हां, तो एक बार जान लीजिए इसके बीजों में ठिपा है सेहत का खजाना. सही तरीके से खाएंगे तो मिलेंगे लाभ.

दिल, इम्यूनिटी और वजन के लिए रामबाण हैं खरबूजे के बीज, जानिए रोज कितने खाएं और पोषक तत्व
खरबूजे के बीज खाने के फायदे. ( Image NDTV)

गर्मी के मौसम में हर किसी को खरबूजा काफी पसंद है, लेकिन जिन बीजों को लोग खराब मानकर फेंक देते है, वही बीज बाजार में पैकिंग के साथ महंगे दामों पर बिक रहे हैं. वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार खरबूजे के बीज कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का स्रोत हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

खरबूजे के बीजों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, स्वस्थ वसा, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. हालांकि इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. जिन बीजों को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं वही बीज बाजार में वही 800 से 1200 रुपए किलो तक बिकते हैं.

Sciencedirect.com में छपी एक रिसर्च के अनुसार, खरबूजे के बीज दिल की सेहत के लिए लाभकारी साबित होते हैं. इनमें मौजूद मैग्नीशियम रक्तचाप को संतुलित रखता है. इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इनमें मौजूद फाइबर भोजन को धीरे-धीरे पचाने में मदद करता है और आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है. 

खरबूजे के बीजों में पाए जाने वाले मिनरल्स (mg/100 g)

मिनरल्सटाइप 1 बीजटाइप 2 बीजफायदे
पोटैशियम994.73 mg1148.75 mgBP कंट्रोल, हेल्दी हार्ट
फॉस्फोरस65 mgदांतो और हड्डी 
कैल्शियम61.73 mg506.13 mgहड्डियों के लिए 
मैग्नीशियम528.15 mg1062.25 mgअच्छी नींद, मसल्स रिलैक्स
सोडियम53.36 mg336.5 mgबॉडी को हाइड्रेट रखने में
आयरन5.51 mg2.69 mgखून बढ़ाने में
जिंक6.73 mg2.69 mgइम्यूनिटी, बाल और स्किन
मैंगनीज6.73 mg1.25 mgमेटाबॉलिज्म और हड्डी
कॉपर3.57 mg0.53 mgरेड ब्लड सेल्स 
सल्फर81.3 mgबाल और नाखून

पर्याप्त फाइबर लेने वाले लोगों में कब्ज, पेट फूलने और अपच जैसी समस्याएं कम देखी जाती हैं. फाइबर आंतों में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवों के लिए भी उपयोगी माना जाता है, जिससे संपूर्ण पाचन तंत्र स्वस्थ बना रह सकता है.

इम्यूनिटी

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी खरबूजे के बीज सहायक माने जाते हैं. इनमें पाया जाने वाला जिंक प्रतिरक्षा तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. वैज्ञानिकों का मानना है कि जिंक शरीर की रक्षा करने वाली कोशिकाओं के निर्माण और उनके बेहतर कामकाज में सहायता करता है. इसके साथ ही इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हानिकारक फ्री-रेडिकल्स से बचाने का काम करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो सकता है.

स्किन

त्वचा की सेहत के लिए भी खरबूजे के बीजों को लाभदायक माना जाता है. इनमें मौजूद स्वस्थ वसा और एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को भीतर से पोषण देने में मदद करते हैं. कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि ऐसे पोषक तत्व त्वचा की नमी बनाए रखने, समय से पहले आने वाली झुर्रियों को कम करने और त्वचा को ज्यादा स्वस्थ दिखाने में सहायक होते हैं. यही वजह है कि कई लोग इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करने लगे हैं.

वेट कंट्रोल

वजन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी ये बीज उपयोगी हैं. इनमें प्रोटीन और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये दोनों पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं. जब बार-बार भूख नहीं लगती तो अनावश्यक खाने की आदत कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में सहायता मिलती है.

विशेषज्ञों का कहना है कि खरबूजे के बीजों को घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. फल से निकाले गए बीजों को अच्छी तरह साफ कर लें ताकि उन पर लगा गूदा हट जाए. इसके बाद उन्हें धूप में पूरी तरह सुखा लें. सूखने के बाद हल्की आंच पर भूनकर खाया जा सकता है.

बीजों का शेक कैसे तैयार करें

अगर आप खरबूजे के बीजों को धुलकर उनको धोकर साफ करना आपको झंझट लगता है और आपके पास समय की कमी है तो आप इनका इस्तेमाल शेक बनाने में भी कर सकते हैं. 

सामग्री 

  • खरबूजे के बीज
  • 2-3 स्लाइस खरबूजा
  • बर्फ
  • शहद
  • दूध

रेसिपी

मिक्सर जार में खरबूजे के बीज, खरबूजे के स्लाइस, बर्फ, शहद डालकर सभी चीजों को अच्छे से ग्राइंड कर लें. अब इसमें दूध डालकर एक बार मिक्सी को और चलाएं. अब आपको छन्नी की मदद से इस शेक को छान लेना है. आपका खरबूजे के बीजों का शेक बनकर तैयार है. ( शुगर के मरीज शहद ना मिलाएं)

FAQ's

सवाल- एक दिन में कितने  खरबूजे के बीज खाने चाहिए?
एक दिन में 10-15 ग्राम बीजों का सेवन किया जा सकता है.

सवाल- क्या शुगर के मरीज खरबूजे के बीज खा सकते हैं?
हां, क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद ही लें.

सवाल- खरबूजे के बीज कच्चे खा सकते हैं क्या?
नहीं कच्चे बीज पचने में भारी हो जाते हैं. इसलिए इनको हमेशा धोकर, सुखाकर ही खाएं. 

सवाल- खरबूजे के बीज के नुकसान क्या हैं?
ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द और दस्त की समस्या हो सकती है. इसके साथ किडनी स्टोन और बीपी वाले मरीज डॉक्टर से पूछ कर ही खाएं.

सवाल- क्या प्रेग्नेंसी में खरबूजे के बीज खा सकते हैं?
प्रेगनेंसी में अपनी डॉक्टर से पूछने के बाद ही इसका सेवन करें.

ये भी पढ़ें: फीका निकल आया खरबूजा? फेंकने की गलती न करें, 2 मिनट में बनाएं ठंडी स्पेशल ड्रिंक

ये भी पढ़ें: खरबूजा मीठा है कैसे पहचानें? खरीदने से पहले करना होगा ये काम बिना काटे चल जाएगा पता!

अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी बीमारी, एलर्जी या गर्भावस्था की स्थिति में खरबूजे के बीज अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह जरूर लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com