विज्ञापन

फीका निकल आया खरबूजा? फेंकने की गलती न करें, 2 मिनट में बनाएं ठंडी स्पेशल ड्रिंक

Phika Kharbooja Kaise Use Kare: अगर खरबूजा फीका निकल आया है तो उसे फेंकें नहीं. घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी समर ड्रिंक, जो गर्मी में शरीर को रखे ठंडा और फ्रेश.

फीका निकल आया खरबूजा? फेंकने की गलती न करें, 2 मिनट में बनाएं ठंडी स्पेशल ड्रिंक
Phika Kharbooja Kaise Use Kare: खरबूजा फीका निकल जाए तो बनाएं स्पेशल ड्रिंक. (AI Image)

Phika Kharbooja Kaise Use Kare: गर्मियों के मौसम में खरबूजे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसका सेवन करना लगभद हर किसी को पसंद होती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप बाजार से खरबूजा खरीद कर लाते हैं और वो फीका निकल जाता है. स्वाद में फीका खरबूजा खाने में स्वादिष्ट नहीं लगता है. ऐसे में ज्यादातर लोग उसे खाना पसंद नहीं करते हैं और फेक देते हैं. अगर आप भी खरबूजा खरीद कर लाए हैं और वो मीठा नहीं निकला है तो अब आपको उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. फीके खरबूजे से आप एक बेहद टेस्टी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक बना सकते हैं, जो स्वाद में भी शानदार लगेगी और गर्मी में शरीर को ठंडक भी देगी.

सामग्री

  1. खरबूजा
  2. शहद या मिश्रा
  3. पुदीना पत्तियां
  4. नींबू 
  5. काला नमक 
  6. नारियल पानी 

कैसे बनाएं खरबूजे का ड्रिंक

इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. अब इन्हें मिक्सर जार में डालें. इसमें थोड़ा सा नारियल पानी डालें, पुदीना पत्तियां, नींबू का रस और आइस क्यूब्स डालकर अच्छी से मिक्स कर लें. क्योंकि खरबूजा मीठा नहीं है, इसलिए आप इसे मीठा करने के लिए इसमें मिश्री या शहद भी मिला सकते हैं. सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें. 

तैयार ड्रिंक को ग्लास में निकालें और इसमें काला नमक मिलाकर इसको पिएं. इसका स्वाद इतना अच्छा लगता है कि किसी को पता भी नहीं चलेगा कि खरबूजा फीका था. सबसे अच्छी बात ये है कि इससे फल खराब होने से भी बच जाता है और घर पर एक हेल्दी ड्रिंक भी तैयार हो जाती है.

नोट- ध्यान रखें कि कटे हुए खरबूजे को बहुत ज्यादा देर तक बाहर न रखें. अगर आपने इसे काटा है तो तुरंत खाएं या फिर इसे फ्रिज में सही से स्टोर कर लें. 

ये भी पढ़ें: खरबूजे के बीज फेंकना बंद करें! घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी Summer Drink

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bland Muskmelon Use, Unsweet Muskmelon Recipes, Phika Kharbooja Kaise Use Kare, Tasteless Muskmelon What To Do, Meetha Nahi To Kya Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com