विज्ञापन

खरबूजा मीठा है कैसे पहचानें? खरीदने से पहले करना होगा ये काम बिना काटे चल जाएगा पता!

Meethe Kharbuje Ki Pehchan: यहां कुछ ऐसी टिप्स बताई गई हैं, जिनकी मदद से आप बिना काटे यह पहचान सकते हैं कि खरबूजा मीठा है या नहीं. 

खरबूजा मीठा है कैसे पहचानें? खरीदने से पहले करना होगा ये काम बिना काटे चल जाएगा पता!
अच्छे और मीठे खरबूजे की पहचान के तरीकें

Meethe Kharbuje Ki Pehchan: गर्मियां हो और ठंडा-ठंडा खरबूजा खाने को मिल, तो बस क्या कहने, लेकिन अगर वो स्वाद में मीठा न हो, तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है. अब बाजार में खरबूजा खरीदते समय सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि बाहर से सभी खरबूजे एक जैसे दिखते हैं पर अंदर से हर खरबूजा मीठा नहीं निकलता. ऐसे में मीठे खरबूजे की पहचान कैसे करें? यहां कुछ ऐसी टिप्स बताई गई हैं, जिनकी मदद से आप बिना काटे यह पहचान सकते हैं कि खरबूजा मीठा है या नहीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

खरबूजा मीठा है या फीका? ऐसे करें पता

खुशबू से पहचानें: मीठा खरबूजा हमेशा हल्की-सी मीठी और फल जैसी खुशबू देता है. खरीदते समय ध्यान दें, अगर इसमें हल्की खुशबू आ रही है, तो इसका मतलब है फल पका है और मीठा है. वहीं, अगर कोई खुशबू ही नहीं आ रही, तो समझ लें फल कच्चा है और अंदर से फीका निकल सकता है.

डंठल देखें: अगर डंठल आसानी से टूटा हुआ हो और उस जगह हल्की दरार जैसी हो, समझ जाएं खरबूजा पूरी तरह पका हुआ है. वहीं, अगर डंठल कड़ा हो या चिपका हुआ हो सकता है फल पका नहीं है.

खरबूजे पर हल्का दबाव डालकर पता करें: मीठा और पका खरबूजा दबाने पर थोड़ा मुलायम महसूस होता है. वहीं, अगर बहुत ज्यादा नरम हो, तो हो सकता है अंदर से खराब हो सकता है. इसलिए खरीदने से पहले अच्छे से जरूर देखें.

वजन चेक करें: हमेशा खरबूजा उठाकर उसका वजन महसूस करें. जो खरबूजा भारी हो, उसमें पानी और रस ज्यादा होता है, यानी वह मीठा है और जो हल्का जरूरी नहीं है वह खाने में मीठा हो.

खरबूजे को थपथपाकर देखें: पका और मीठा खरबूजा थपथपाने पर “ठप-ठप” की गूंजदार आवाज देता है. अगर आवाज फीकी या भरी हुई लगे फल कच्चा या बिना रस वाला हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: फ्रिज में सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं? ये गलती कर रहे हैं आप, रखने का तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com