Muh Ki Badbu Kaise Door Kare: सुबह कुल्ला करने के बाद भी मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है. यह समस्या केवल मुंह की सफाई की कमी का नतीजा नहीं, बल्कि हमारे खान-पान, स्वास्थ्य और आदतों से भी जुड़ी हो सकती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और मुंह को हर समय फ्रेश रखना चाहते हैं, तो यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या को हल करने में मदद कर सकते हैं. आपके मुंह की बदबू का समाधान न केवल आपके रूटीन को बेहतर बनाता है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है. छोटे-छोटे बदलाव आपके जीवन में बड़ा असर डाल सकते हैं. क्यों न आज से शुरुआत की जाए?
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक के खतरे को कोसों दूर रखती हैं ये 5 आदतें, क्या आप कर रहे हैं ये काम?
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्यों आती है मुंह से दुर्गंध? (Why Does Bad Breath Come?)
खान-पान: मसालेदार भोजन, प्याज या लहसुन जैसे फूड्स का सेवन बदबू का कारण हो सकता है.
मुंह की सफाई: अगर ठीक से ब्रश नहीं किया जाता है या फ्लॉसिंग नहीं की जाती, तो दांतों के बीच बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं.
स्वास्थ्य समस्याएं: पेट की समस्या, जैसे गैस्ट्रिक परेशानी या एसिडिटी भी इस समस्या का कारण बन सकती है.
मुंह की दुर्गंध को गायब करने के लिए घरेलू उपाय
ब्रश करने के बाद चबाएं ये चीज: मुंह को ताजगी देने के लिए ब्रश करने के बाद तुलसी या पुदीने की पत्तियों को चबाएं. ये प्राकृतिक तरीके हैं जो मुंह की बदबू को कम करने में प्रभावी होते हैं.
नियमित सफाई: ब्रशिंग के अलावा मुंह की गहराई से सफाई के लिए जीभ को स्क्रैप करें और मुंह धोने के लिए एंटी-बैक्टीरियल माउथवॉश का इस्तेमाल करें.
पानी का सेवन: दिनभर पानी पीने की आदत से मुंह की सूखापन से बचा जा सकता है, जो बदबू का एक प्रमुख कारण है.
खाने के बाद सौंफ या इलायची: खाने के बाद सौंफ और इलायची चबाने से मुंह में ताजगी बनी रहती है और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है.
Watch Video: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं