विज्ञापन

Dadi Nani Ke Nuskhe: ब्रश करने के बाद भी मुंह से आती है बदबू तो आज ही चबा लें ये चीज, नहीं आएगी महक

Dadi Nani Ke Nuskhe: आपकी मुस्कुराहट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है. लेकिन कई बार आपकी खूबसूरती आपको शर्मिंदगी की वजह भी बन जाती है, जब आपके मुंह खोलते ही उसमें से एक अजीब सी गंध आती है, जो शायद खुद को तो समझ नहीं आती है लेकिन आपके साथ खड़े व्यक्ति को ये दुर्गंध परेशान कर सकती है.

Dadi Nani Ke Nuskhe: ब्रश करने के बाद भी मुंह से आती है बदबू तो आज ही चबा लें ये चीज, नहीं आएगी महक
Bad Breath Home Remedies: मुंह की बदबू दूर करने के देसी उपाय.

Dadi Nani Ke Nuskhe: आपकी मुस्कुराहट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है. लेकिन कई बार आपकी खूबसूरती आपको शर्मिंदगी की वजह भी बन जाती है, जब आपके मुंह खोलते ही उसमें से एक अजीब सी गंध आती है, जो शायद खुद को तो समझ नहीं आती है लेकिन आपके साथ खड़े व्यक्ति को ये दुर्गंध परेशान कर सकती है. बता दें कि मुंह से बदबू आना आपकी हेल्थ कंडीशन का भी एक संकेत होता है. मुंह से आने वाली स्मैल ओरल हेल्थ से जुड़ा एक संकेत भी देता है. अक्सर कई बार लोग बोलते हैं कि वो रेगुलरली दोनों टाइम पर ब्रश करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनके मुंह से बदबू आती है. एक्सपर्ट की मानें तो इसका कारण अक्सर दांतों के बीच फंसे हुए खाने के कण होते हैं जो जीभ और दांतों के बीच जमा होते हैं और फिर इस बैक्टीरिया को पेट तक पहुंचाचे हैं जो दूसकी कई समस्याओं की वजह भी बन सकती है. इस समस्या से निपटने के लिए अगर आप भी बिना डेंटिस्ट के पास जाए इसे दूर करना चाहते हैं तो दादी-नानी के बताएं कुछ नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. 

मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू नुस्खे ( Bad Breath Home Remedies)

ये भी पढ़ें: बीमारी और मोटापे से परेशान अमेरिका, अब फॉलो करेगा हमारी दादी-नानी की सीख

पानी और नींबू का इस्तेमाल

मुंह से बदबू आने की समस्या को दूर करने के लिए आप नींबू-पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. नींबू एक नेचुरल एंटिसेप्टिक है और इसमें मुंह में फ्रेशनेस फील कराने वाले तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में आप ब्रश करने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू डालकर इसको खाली पेट पी लें. इससे पेट और मुंह दोनों अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं. बता दें कि नींबू से निकलने वाले तत्व लार का स्राव भी बढ़ाते हैं, जिससे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं और मुंह की बदबू धीरे-धीरे खत्म हो जाती है.

नीम और पानी से कुल्ला

नीम को हमेशा से ही एक आर्युर्वेदिक औषधि के लिए जाना जाता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण इसकी खासियत को और बढ़ा देते हैं. इससे अपने मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए आधा चम्मच नीम पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर दिन में एक या दो बार कुल्ला कर लें. बता दें कि ये तरीका ना सिर्फ मुंह में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है, बल्कि मसूड़ों और जीभ के लिए भी फायदेमंद होता है. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bad Breath Home Remedies, Bad Breath Home Remedies In Hindi, Muh Ki Badboo Door Karne Ke Upay, Dadi Nani Ke Nuskhe, Neem Water Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com