विज्ञापन

थकान और कमजोरी को दूर करता है सहजन, अश्वगंधा, दालचीनी से बना काढ़ा, जानें फायदे और सेवन का तरीका

Herbal Drink Benefits: क्या आप भी सुबह उठते ही थकान और कमजोरी महसूस करते हैं. अगर हां, तो इन 3 चीजों से बने काढ़े का जरूर करें सेवन.

थकान और कमजोरी को दूर करता है सहजन, अश्वगंधा, दालचीनी से बना काढ़ा, जानें फायदे और सेवन का तरीका
Morning Tips: थकान और कमजोरी में राहत देगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा.

Moringa Ashwagandha Dalchini Kadha Ke Fayde: आज की लाइफस्टाइल में अच्छी डाइट लेने के बाद भी शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है, क्योंकि हम अच्छी डाइट तो लेते हैं, लेकिन खाना शरीर को लगता नहीं है. थकान और कमजोरी की वजह से तन और मन दोनों बेजान महसूस करते हैं और किसी की भी काम में मन नहीं लगता है. आयुर्वेद में थकान और कमजोरी दूर करने के कई तरीके बताए गए हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जो बनाने में आसान और सेहत के लिए बेहद लाभकारी है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं हर्बल काढ़ा- (How To Make Herbal Kadha)

इस नेचुरल नुस्खे में शामिल होने वाली चीजें सभी आसानी से मिल जाएगी. इसके लिए सहजन की पत्तियां, अश्वगंधा पाउडर और दालचीनी का पाउडर मिलाकर पानी में उबाल लें. दालचीनी और अश्वगंधा की मात्रा सहजन के पाउडर या पत्तियों से कम रखें और उसे आधा पानी होने तक उबाल लें. गौर करने वाली बात यह है कि इस काढ़े का सेवन हफ्ते में 2-3 बार ही करें और नाश्ते के समय करें. यह एक हर्बल टी की तरह काम करता हैं और शरीर को कई अनगिनत फायदे देता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सहजन के फायदे- (Sahjan Ke Fayde)

सहजन का पाउडर या पत्तियां आयरन से भरी होती हैं. अगर शरीर में रक्त की कमी से थकान और कमजोरी महसूस होती है तो सहजन शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाने में मदद करेगा और रक्त की शुद्धि भी करेगा. सहजन प्राकृतिक मल्टीविटामिन की तरह भी करता है और शरीर में कम हो रही विटामिन की पूर्ति भी करता है. यह बालों और स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी है.

अश्वगंधा के फायदे- (Ashwagandha Ke Fayde)

अश्वगंधा एक औषधि है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई रोगों से निदान पाने के लिए होता आया है. यह शरीर में स्टेमिना बूस्टर के तौर पर काम करता है और तनाव को कम कर कार्टिसोल हार्मोन को संतुलित करता है. यह सिर्फ तन को ही नहीं, बल्कि मन को भी शांत रखने में मदद करता है.

दालचीनी के फायदे- (Dalchini Ke Fayde)

सबसे आखिर में आती है दालचीनी. दालचीनी शरीर में रक्त के संचार और हॉर्मोन को संतुलित रखती है और शरीर में एनर्जी के लेवल  को भी बढ़ाती है. स्वाद में हल्की होने के बावजूद भी डायबिटीज से पीड़ित लोग भी इस काढ़े का सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं. 

नोट- हालांकि गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इसे लेने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न करें ये गलती? नहीं तो पड़ सकता है पछताना

Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com