विज्ञापन

Expert Ki Rai: ततैया काट लें तो क्या करें? ततैया काटने की सूजन कैसे उतारें, एक्सपर्ट से जानें ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए?

Tataiya Kat Le To Kya Kare: ततैया के काटने पर अक्सर हममें से ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं. लेकिन अगर आपके घर में या आपको पीली ततैया काट लें तो आप एक्सपर्ट के बताएं इन उपायों को अपना सकते हैं.

Expert Ki Rai: ततैया काट लें तो क्या करें? ततैया काटने की सूजन कैसे उतारें, एक्सपर्ट से जानें ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए?
ततैया के काटने पर क्या करें.
NDTV

Wasp Sting Treatment in Hindi: ततैया जिसे पीली बरैया या पीला भंवरा भी कई जगह पर कहा जाता है. ततैया दो कलर की होती है एक पीली और एक लाल कलर की. लेकिन ततैया काट लें तो बहुत दर्दनाक अनुभव होता है. ततैया आपको डंक मारती है. इसका डंक एक ज़हरीला रसायन (Alkaline Venom) शरीर में डाल देता है, जिसके कारण तेज़ दर्द, जलन, लालिमा और तुरंत सूजन आ जाती है.

ततैया के काटने पर आप आयर्वेद‍िक एक्‍सपर्ट राम अवतार  (Ayurvedic Expert Dr. Ram Avtar)  द्वारा बताए इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में. 

ततैया ने काटा तो क्या करें? (First Aid on Wasp Sting | Tataiya Kat Le To Kya Kare)

  1. ततैया का डंक अमूमन बाहर निकल जाता है. अगर आपको डंक का कोई भी हिस्सा स्किन में नज़र आता है, तो उसे तुरंत हटाएं.
  2. डंक को अपनी उंगलियों या चिमटी (Tweezers) से दबाकर निकालने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे डंक से और ज़्यादा ज़हर बाहर आ सकता है.
  3. किसी क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड या किसी सपाट किनारे वाली चीज़ से डंक वाली जगह को खुरचकर (scrape) निकाल दें.
  4. दर्द और सूजन को तुरंत कम करने का यह सबसे आसान और असरदार तरीका है. एक साफ़ कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े लपेटें या फ्रोजन मटर का पैकेट लें. इसे डंक वाली जगह पर 10 से 15 मिनट तक रखें. इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और सूजन तेज़ी से कम होती है
Latest and Breaking News on NDTV

ततैया काटने के असरदार उपचार- (Home Remedies for Wasp Sting | Tataiya Ka Dank Kaise Nikale)

  • किचन में मौजूद नींबू में प्राकृतिक रूप से अम्लता (Acidity) होती है. ताज़े नींबू के रस की कुछ बूंदें सीधे डंक वाली जगह पर लगाएं, इससे सूजन और दर्द में आराम मिल सकता है.
  • डॉक्टर के अनुसार शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. थोड़ा सा शहद डंक पर लगाएं. यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है.
  • लहसुन में दर्द निवारक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. लहसुन की एक कली को पीसकर या काटकर डंक पर लगाएं. इससे सूजन और दर्द मे आराम मिल सकती है.

आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

ये भी पढ़ें-  Expert Ki Rai: मानसून में डैंड्रफ से बचने के लिए हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tataiya Bite Remedy, Tataiya Kat Le To Kya Kare, Tataiya Kat Le To Kya Kare | Tataiya Bite, Tataiya Bite Treatment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com