विज्ञापन

बारिश के मौसम में लाइट वाले कीड़ों से रहें सावधान, एक्‍सपर्ट ने बताया क्यों जरूरी है बचाव

बारिश के मौसम में लाइट के आसपास मंडराने वाले कीड़े परेशानी का कारण बन सकते हैं. जानिए ये आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं और सरसों के तेल व कपूर की मदद से इन्हें घर से भगाने का आसान तरीका.

बारिश के मौसम में लाइट वाले कीड़ों से रहें सावधान, एक्‍सपर्ट ने बताया क्यों जरूरी है बचाव
बारिश में लाइट के आसपास जमा हो रहे हैं कीड़े?
NDTV

बारिश किसे नहीं पसंद, लेकिन इसके साथ कई चुनौतियां भी आती हैं, जिसमें से एक है लाइट वाले कीड़े. आपने देखा होगा कि बारिश के मौसम में रात के समय लाइट के आसपास ढेर सारे कीड़े मंडराते रहते हैं. इनका आतंक इतना बढ़ जाता है कि कभी ये मुंह में चले जाते हैं, तो कभी खाने-पीने की चीजों में गिर जाते हैं.

ये कीड़े खाने में गिर जाएं, आंख में चले जाएं या कान में घुस जाएं तो परेशानी हो सकती है. अब सवाल यह है कि इन कीड़ों से छुटकारा कैसे पाया जाए? अगर आप भी बारिश के मौसम में घर में बढ़ रहे इन कीड़ों से परेशान हैं और इनसे राहत पाना चाहते हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है.

ये देखिए वीडियो...

लाइट वाले कीड़े शरीर को क्या नुकसान पहुंचा सकते हैं?

बारिश में लाइट पर मंडराने वाले कीड़े सिर्फ असुविधा नहीं पैदा करते. अगर ये खाने में गिर जाएं या आंख-कान में चले जाएं तो परेशानी हो सकती है.

खाने में गिर जाएं तो क्या हो सकता है?

अगर लाइट की ओर आकर्षित होने वाले कीड़े गलती से खाने में गिर जाएं और शरीर के अंदर चले जाएं, तो कुछ लोगों को पेट में गड़बड़ी, मितली, उल्टी, पेट दर्द या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

आंख में कीड़ा चला जाए तो क्या करें?

अगर कोई छोटा कीड़ा आंख में चला जाए, तो आंखों में लालपन, जलन, दर्द, खुजली, पानी आना और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.समय पर इलाज न मिलने पर समस्या गंभीर भी हो सकती है.

आंख में कीड़ा चला जाए तो क्या करें?

अगर कीड़ा कान के अंदर चला जाए, तो तेज दर्द, लगातार भनभनाहट या आवाज सुनाई देना, खुजली और सुनने में परेशानी हो सकती है. कुछ मामलों में कान में संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. 

कान में घुस जाए तो कितना खतरनाक?

कुछ कीड़ों के काटने से त्वचा पर लाल निशान, खुजली, जलन, सूजन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

बचाव के लिए क्या करें?

क्या-क्या चीजें चाहिए होंगी?

  1. पॉलिथीन
  2. सरसों का तेल

अब क्या करना होगा?

  1. सबसे पहले आपको एक पॉलिथीन लेनी है.
  2. अब इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर आगे से फैला दें.
  3. अब घर की सारी लाइट बंद कर दें.
  4. बस एक बल्ब को चालू रखना है.
  5. इस पॉलिथीन को अपने बल्ब पर टांग दें.
  6. बस इतना करने से ही सारे कीड़े इस पर चिपक जाएंगे.

ये करने के बाद भी कुछ कीड़े बच जाएं तो?

घर के किसी भी कोने में कपूर जला दें.
इसकी महक से बचे हुए कीड़े भी भाग जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: बारिश में टॉयलेट से निकल रहा है कनखजूरा? गलती से कान में घुस जाए तो भूलकर भी न करें ये गलती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natural Remedies, Mosquito Control, Rainy Season, Insect Repellent, Barish Wale Keedo Ke Gharelu Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com