विज्ञापन

उत्तराखंड में मानसून का कहर: 3 जिलों में रेड अलर्ट, 115 सड़कें बंद; सरकार अलर्ट, यहां के स्कूलाें की छुट्‌टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में रेड अलर्ट जारी किया गया है. भूस्खलन और मलबे के कारण 115 सड़कें बंद हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं.

उत्तराखंड में मानसून का कहर: 3 जिलों में रेड अलर्ट, 115 सड़कें बंद; सरकार अलर्ट, यहां के स्कूलाें की छुट्‌टी
उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट: 115 सड़कें बंद, 3 जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी; सरकार 24×7 मोड पर

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है. लगातार हो रही बारिश ने पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और मलबा आने से राज्यभर में 115 सड़कें बंद हो चुकी हैं. हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं.

तीन जिलों में रेड अलर्ट, कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 जुलाई के लिए ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे राज्य के कई हिस्सों में चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं.

बारिश से जनजीवन प्रभावित, 115 सड़कें बंद

8 जुलाई की रात से शुरू हुई लगातार बारिश का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है. भूस्खलन, मलबा गिरने और सड़क धंसने की घटनाओं के कारण राज्य में लगभग 115 सड़कें बंद हो गई हैं. इसमें लोक निर्माण विभाग (PWD) की 31 सड़कें और पीएमजीएसवाई और आरडब्ल्यूडी की 78 सड़कें शामिल हैं. जिलावार सड़कों की बात करें तो पौड़ी में 31, देहरादून में 15, टिहरी में 14, अल्मोड़ा में 13, पिथौरागढ़ में 13 और चमोली में 9 सड़कें प्रभावित हुई हैं.

स्कूलों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरती है. नैनीताल, चमोली और बागेश्वर जिलों में 10 जुलाई को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

सीएम धामी ने ली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

लगातार बिगड़ते मौसम और बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें.

सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से बारिश की स्थिति, जलस्तर, सड़क संपर्क और राहत कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि 24×7 अलर्ट मोड पर रहें. किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें. संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें. राहत और बचाव संसाधनों को पहले से तैनात रखें.

चारधाम यात्रा पर विशेष नजर

सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. जहां मौसम अत्यधिक खराब होगा या यात्रा जोखिमपूर्ण लगेगी, वहां श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाएगा.

नदी-नालों और भूस्खलन क्षेत्रों पर निगरानी

प्रशासन ने नदी किनारे, बरसाती नालों और भूस्खलन संभावित स्थानों के पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही निर्माण स्थलों पर काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक होने पर कार्य अस्थायी रूप से रोकने के भी आदेश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश में फिर तबाही: भारी बारिश का कहर जारी; लोहित में अचानक आई बाढ़, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

यह भी पढ़ें : मानसून ने पकड़ी रफ्तार; MP में अति भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली-मुंबई पर भी असर, यहां दिखेगा मौसम का कहर

यह भी पढ़ें : चीन के शू कैपिटल जिनजियांग में भीषण आग, कम से कम 28 मौतें; जूता फैक्ट्री की छत पर फंसे मजदूरों का रेस्क्यू

यह भी पढ़ें : Video: अली खामेनेई का अंतिम सफर: फाइटर जेट्स की सुरक्षा में मशहद पहुंचा ताबूत, आज होगा अंतिम संस्कार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Rain Alert, Monsoon News, Uttarakhand Weather, IMD Warning, School Closed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com