England Warns Vaibhav Sooryavanshi : इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश है. सूर्यवंशी ने पिछले मैच में 5 गेंदों पर 13 रन बनाए थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 260 का रहा था. भले ही वैभव ने तेज बल्लेबाजी की लेकिन अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. वैभव को ऑर्चर ने अपनी शॉर्ट गेंद पर फंसाकर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा था. वैभव दो मैच में फ्लॉप रहे हैं जिसके बाद अब इंग्लैंड खेमा बड़ी-बड़ी बातें करने लगा है. खासकर इंग्लैंड के आदिल रशीद ने माना है कि वैभव की कमजोरी हमने खोज निकाली है.
'बेयर बिफोर विकेट' पॉडकास्ट पर बात करते हुए मोईन अली के साथ बात करते हुए आदिल ने इस बारे में बात की है. पहले मोईन अली ने कहा कि "वैभव ने अपने शुरुआती दो मैचों में जिस तरह की बैटिंग अप्रोच और जोश दिखाया, वह शानदार था, भले ही वह दोनों मैचों में जल्दी आउट हो गए, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने काफी उम्मीदें जगाई हैं".
अली ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "उनके लिए एकमात्र समस्या यह हो सकती है कि अगर वह अगले दो, तीन या पांच मैचों में रन नहीं बना पाते हैं, तो यह एक मसला बन जाएगा, मुझे अभी भी लगता है कि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. जिस तरह से वह अभी आउट हो रहे हैं, मेरे लिए वह कोई कमजोरी नहीं है. मैंने उन्हें उन गेंदों पर छक्के लगाते देखा है. मुझे उनकी चिंता नहीं है. चिंता तो बाकी खिलाड़ियों की है जो बाद में बैटिंग करने आते हैं. "
हमने देखा होगा कि वैभव को कहां दिक्कत हो रही है- आदिल रशीद
आदिल रशीद, जो इस पॉडकास्ट का हिस्सा थे, उन्होंने इस युवा खिलाड़ी के खिलाफ इंग्लैंड की प्लानिंग के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि "भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अटैक करने की आजादी दी है, लेकिन असली परीक्षा तब होगी जब वह अलग-अलग कंडिशन्स में खेलेंगे." रशीद ने कहा, "उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा समय नहीं बिताया है, लोगों ने उन्हें आईपीएल वगैरह में काफी देखा है, हमने देखा होगा कि उन्हें कहां दिक्कत होती है, और एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर हम उस प्लान को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं. "
Moeen Ali on Vaibhav Sooryavanshi after Jofra Archer dismissed him:
— Hamza Khan (@Hamzakhan17_) July 9, 2026
"Smashing bowlers in IPL nets is one thing, but international cricket is a different challenge. Vaibhav is a fantastic batter, but he must be ready for International Cricket"🤯😂 pic.twitter.com/ubqrf8j0st
भारत ने उन्हें खुलकर खेलने की आजादी दी है
उन्होंने आगे कहा, "उन पर दबाव है क्योंकि वह 15 साल के हैं, हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं क्योंकि हमारे पास हर खिलाड़ी के खिलाफ प्लान होते हैं. उन्होंने वैभव से कहा होगा कि बस जाओ और वैसे ही खेलो जैसे तुम खेलते हो..जब चीजें आगे बढ़ेंगी, और जब वह अलग-अलग कंडिशन्स में खेलेंगे और खराब दौर से गुजरेंगे, तभी उन्हें एडजस्ट करना होगा और कुछ तरीके खोजने होंगे. फिलहाल, मुझे लगता है कि भारत ने उन्हें वह छूट दी है. "
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड में 14 और 13 रन पर आउट होने वाले वैभव सूर्यवंशी को मिली विराट कोहली से सीखने की सलाह
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कोच गंभीर को लगा 'प्रयोग रोग', फैंस का सबसे बड़ा सवाल, जानिए क्या होगी प्लेइंग 11, किस नंबर पर कौन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं