विज्ञापन

बार‍िश के मौसम में डैंड्रफ से हो जाएगा म‍िनटों में सफाया, ये 3 हेयर पैक बनाकर लगाएं आज से

बार‍िश के मौसम में डैंड्रफ के कारण बहुत ज्‍यादा खुजली हो रही है, तो ये तीन हेयर पैक आप लगा सकते हैं. इससे कुछ ही द‍िनों में रूसी से म‍िल जाएगा छुटकारा.

बार‍िश के मौसम में डैंड्रफ से हो जाएगा म‍िनटों में सफाया, ये  3 हेयर पैक बनाकर लगाएं आज से
Dandruff इस कारण से होती है.
फाइल फोटो

बार‍िश का मौसम है और ऐसे में बालों में डैंड्रफ की समस्‍या है तो वह और बढ़ जाती है. कई बार तो ज्‍यादा डैंड्रफ आपको दूसरे के साने शर्मिंदा कर देती है. वहीं हल्‍के से बाल गीले होते हैं तो डैंड्रफ के कारण खुजली की समस्‍या बढ़ जाती है. अगर आप इस बार‍िश के मौसम में सच में डैंड्रफ से न‍िजात पाना चाहते हैं तो जाह‍िर सी बात है क‍ि आपको डैंड्रफ क्‍यों होती है, इस वजह को जानना बेहद जरूरी है. तभी आप डैंड्रफ से पूरी तरह न‍िजात पा सकते हैं. 


आख‍िर रूसी क्या है- (What is Dandruff)


रूसी को डॉक्‍टरी भाषा में seborrhea कहा जाता है. दअसल धीरे धीरे यह हमारे स्कैल्प को कमजोर बना देती है. सच तो ये है क‍ि यह हमारे स‍िर की डेड स्किन है.यह सही तरह से कंघी नहीं करने से होती है. इसके अलावा डैंड्रफ स्ट्रेस (तनाव) और ड्राई स्किन (सूखी त्वचा) के कारण होने लगती है. वैसे तो सर्दी में डैंड्रफ की समस्‍या बढ़ जाती है, पर ज‍िन्‍हें पूरे साल डैंड्रफ रहती है. उनके ल‍िए बार‍िश के मौसम में ज्‍यादा परेशानी होती है. डैंड्रफ होने से खुजली और फंगस जैसी समस्‍या बढ़ जाती है. 

क्‍या होते हैं रूसी (डैंड्रफ) के लक्षण - (Dandruff Symptoms in Hindi)


हर व्‍यक्‍त‍ि यह जानना चाहता है क‍ि कैसे पता चलेगा कि हमारे बालों में रूसी ने घेर लिया है. सच तो ये है क‍ि रूसी एक पपड़ीनुमा सफेद रंग का तैलीय चकत्ते होते हैं. यह बालों के अंदर स्कैल्प में छ‍िपे रहते हैं. कई बार यह इतना स‍िर से च‍िपका होता है क‍ि कंघी करने पर भी नहीं निकलता है.इसे नाखूनों से रगड़कर न‍िकालना पड़ता है. इस कारण बालों में खुजली भी होने लगती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

रूसी होने के कारण - (Causes Of Dandruff In Hindi)


रूसी आपके बालों में तब होती है, जब Malassezia नामक फंगस आपके स्कैल्प  में होने लगते हैं. दरअसल डैंड्रफ के समय Malassezia अपने सामान्य स्तर से कई गुणा बढ़ जाता है. इस कारण स्कैल्प डैमेज हो जाता है और बहुत ज्‍यादा सूखापन बढ़ जाता है. रूसी एक दूसरे तरह की भी होती है. इसमें आपका स्कैल्प अधिक तेल बनाने लगता है और रूसी चिपकू तैलीय तौर पर आपके बालों में चिपक जाती है. अगर आप सच में रूसी होने का कारण जानना चाहते हैं तो यह हैं बड़ी वजह.ड्राई स्किन (सूखी त्वचा), सही तरीके से कंघी न करना, सही समय पर और सही तरीके से शैम्पू का इस्तेमाल न करना, खराब हेयर प्रोडक्ट, स्ट्रेस या अन्य कोई मानसिक परेशानी


रूसी का रामबाण इलाज – Dandruff Treatment In Hindi

घर पर तैयार करें ये हेयर पैक 
बालों में डैंड्रफ लगाने का सबसे रामबाण इलाज है. बस बालों दही पैक सही तरीके से लगाना चाह‍िए. इससे आपको डैंड्रफ से पूरा छुटकारा म‍िल जाएगा. इस दही हेयर पैक को इस तरह से बनाइए. 

बालों पर दही पैक लगाने के ल‍िए आपको इसके ल‍िए ज्‍यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस नहाने से एक घंटा पहले दही बालों की जड़ों में अच्‍छे से लगा लें. जब वह सूख जाए तो शैंपू से बाल धो लें. ऐसा आप हर हफ्ते करें. कुछ ही द‍िनों में आपको इसका असर द‍िखने लगेगा. 


नीम की पत्तियां (Neem Leaves) डैंड्रफ हटाने का बहुत अच्‍छा तरीका है.नीम को डैंड्रफ के लिए एक दवाई के तौर पर देखा जाता है. इसी कारण बाजार में उपलब्ध कई आयुर्वेदिक शैंपू में उपलब्‍ध हैं, जो रूसी के इलाज में बेहद कारगर है. इसी कारण रूसी के इलाज के लिए भी नीम की पत्तियों का खूब इस्तेमाल किया जाता है. नीम की पत्तियों को तोड़कर उबाल लें. फिर इसका पेस्ट तैयार कर लें. आप पेस्ट बनाने के ल‍िए मिक्सर में पीस लें. फ‍िर इसे बालों और स्कैल्प पर अच्‍छे से लगा लें और करीब 10 मिनट बाद धो लें. 

नींबू का रस और नारियल तेल (Lemon juice + Coconut oil) को अच्‍छे से म‍िला लें. नारियल का तेल बालों को पोषण देता है और जब इसे नींबू के रस के साथ म‍िलाते हैं तो यह डैंड्रफ को पूरी तरह ठीक कर देता है. यह दादी और नानी का घरेलू नुस्खा है. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- LED Face Mask से क्या होता है? हफ्ते में कितने दिन और कितनी देर लगाना चाहिए? स्किन की डॉक्टर से जानें सारे जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Dandruff Ke Gharelu Upaay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com