Lauki Juice Ke Fayde: हम अपने तन-मन को हेल्दी रखने के लिए हर जतन करने के तैयार रहते हैं. सबसे पहले हम अपनी डाइट से ही शुरू करते हैं. खानपान का ख्याल रखना हमारी ऑलओवर हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है. हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं जो हेल्थ बूस्टर का काम कर सकती हैं. हर सीजन में कुछ सब्जियां आती हैं जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती हैं. लौंकी भी उन्हीं में से एक है. लौकी का जूस हेल्दी ड्रिंक्स में से एक है. लौकी के जूस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. साथ ही ये जबरदस्त पोषक तत्व भी प्रदान करती है. फाइबर से भरपूर लौकी को सफेद पेठा भी कहा जाता है. लौकी जूस के सेवन से ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.
लौंकी का जूस पीने के फायदे | Benefits of Drinking Bottle Gourd Juice
1. हाइड्रेशन को बनाए रखता है
लौकी एक शानदार नेचुरल हाइड्रेटिंग एजेंट के रूप में काम करती है. लौकी के रस का सेवन शरीर में पानी की कमी को पूर्ती कर सकता है. जैसे गर्म मौसम या कठिन कसरत के करने के बाद.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: गुलाब जल में ये 2 चीजें मिलाकर गालों पर रगड़ लीजिए एक हफ्ते, निखार देख आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग
2. हार्ट के लिए हेल्दी
लौकी के रस में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम होता है ये एक मिनरल है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की क्षमता के लिए जाना जाता है, जिससे हार्ट रिलेटेड बीमारियों की संभावना कम हो जाती है. इसके अलावा लौकी के रस में फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में बड़ी भूमिका निभाता है.
3. वजन कम करने में मददगार
लौकी का रस एक लो कैलोरी वाला पावरहाउस है, जो डायटरी फाइबर और पानी की मात्रा से भरपूर है, जो इसे वजन कम करने का प्रयास करने वालों के लिए एक आइडियल ऑप्शन है.
य़े भी पढ़ें: पेट और कमर की चर्बी बढ़ने से दिखने लगें हैं टायर, तो कर लीजिए ये 6 काम, 1 महीने में कायापलट हो जाएगा
4. पेट को हेल्दी रखता है
फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है. लौकी अपनी हाई फाइबर कंटेंट के कारण सबसे अलग है. यह घुलनशील फाइबर गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, कब्ज और बवासीर जैसी पाचन संबंधी असुविधाओं से राहत दिलाने में सहायता करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं