Ash Gourd Benefits In Hindi: कद्दू जैसा दिखने वाला कुम्हड़ा, जिसे आमतौर पर सफेद कद्दू, पेठा या खबहा भी कहा जाता है, सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. यह न केवल स्वाद में हल्का और ताजगी देने वाला होता है, बल्कि इसके कई पोषक तत्व शरीर को लाभ पहुंचाते हैं. सफेद कद्दू में विटामिन ए, बी 6, सी, और ई, साथ ही मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, फोलेट, नियासिन और थायमिन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं. इसके अलावा, इसमें फाइटोस्टेरॉल की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह विशेष रूप से दिल की सेहत के लिए अच्छा है क्योंकि बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने से हृदय रोगों का खतरा घट सकता है.
कुम्हड़ा के फायदे- (Kumhada Khane Ke Fayde)
1. शरीर को हाइड्रेट-
कुम्हड़ा का एक और खास गुण यह है कि इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने और डिटॉक्स करने में मदद करता है. यही कारण है कि यह शरीर के भीतर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. पाचन-
कुम्हड़ा के सेवन से पाचन तंत्र को भी मजबूती मिलती है. सफेद कद्दू का सेवन पाइल्स जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें भरपूर फाइबर होता है, जो कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है.
ये भी पढ़ें- नागफनी के इन चमत्कारिक लाभों से नहीं होंगे वाकिफ, खांसी और पेट समेत इन समस्याओं में है फायदेमंद

Photo Credit: iStock
3. वजन घटाने-
कुम्हड़ा में फाइबर की अधिकता भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है और यह वजन घटाने में भी सहायक है, क्योंकि इसके सेवन से जंक फूड की क्रेविंग कम होती है.
4. आंखों-
कुम्हड़ा में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे तत्व भी होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं. यह तत्व आंखों को धूप की हानिकारक किरणों से बचाने, मोतियाबिंद को रोकने और दृष्टि सुधारने में मदद करते हैं. यदि आप नियमित रूप से सफेद कद्दू का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं और दृष्टि में सुधार हो सकता है.
5. खून की कमी-
कुम्हड़े (पेठा) का जूस खासकर खून की कमी से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए लाभकारी है. इसके जूस में आयरन की उच्च मात्रा होती है, जो खून की कमी को दूर करता है और शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाता है. यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जिससे खून की कमी से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है.
6. शरीर को ठंडा रखने-
कुम्हड़ा के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है, जो गर्मियों में बहुत फायदेमंद होती है. इसका जूस शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और शरीर को शांत बनाए रखता है. इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत रहता है. सफेद कद्दू का जूस एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है और पेट के अंदर के बैक्टीरिया को संतुलित कर सकता है.
7. डिप्रेशन-
कुम्हड़े का सेवन मानसिक स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचाता है. इसमें एल-ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो डिप्रेशन से निपटने में मदद करता है. यह शरीर के द्वारा खुद से नहीं बनाया जा सकता, इसलिए इसे आहार से प्राप्त करना जरूरी होता है. सफेद कद्दू का सेवन मानसिक स्थिति को बेहतर करता है और तनाव को कम करने में सहायक हो सकता है.
नोटः
कुम्हड़े, का सेवन सभी के लिए उचित नहीं होता. कुछ लोगों को इससे स्किन एलर्जी हो सकती है. यदि किसी व्यक्ति को कुम्हड़ा खाने के बाद त्वचा पर खुजली, जलन या दर्द महसूस हो तो उसे डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए. गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए भी कुम्हड़ा के सेवन के बारे में चिकित्सीय सलाह ली जानी चाहिए, क्योंकि इसके पोषक तत्व कुछ मामलों में नुकसानदायक हो सकते हैं.
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं