विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज गन्ने का जूस पी सकते हैं या नहीं? डॉक्टर की सला

Diabetes Patients Ganne Ka Ras Pi Sakte Hain: डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का जूस पीने से पहले कई बार सोचना पड़ जाता है, लेकिन अब ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा क्योंकि आज हम इस स्टोरी में आपको बताएंगे कि गन्ने का जूस डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं या नहीं.

डायबिटीज के मरीज गन्ने का जूस पी सकते हैं या नहीं? डॉक्टर की सला
Gane Ke Juice Se Sugar Badhta Hai Kya

Diabetes Patients Ganne Ka Ras Pi Sakte Hain: डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट को लेकर खास सावधानी बरतनी होती है. ऐसे में गन्ने के जूस जैसे मीठे पेय को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या इसे पीना सुरक्षित है या नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार, इसका सेवन कुछ स्थितियों में नुकसानदेह हो सकता है.

गर्मियों का मौसम या चुका है. अब हर गली, नुक्कड़ पर आपके गन्ने के जूस की रेहड़ी तो जरूर देखेगी. हल्का नमक और बर्फ के टुकड़े से बने इस जूस का स्वाद तो सभी को पसंद आता है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इसे पीने से पहले दो बार सोचते हैं. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का जूस पीने से पहले कई बार सोचना पड़ जाता है, लेकिन अब ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा क्योंकि आज हम इस स्टोरी में आपको बताएंगे कि गन्ने का जूस डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं या नहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

डायबिटीज में गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं?

गन्ने के जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.  यही कारण है डायबिटीज के मरीजों को इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है. जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कंट्रोल में नहीं रहता है उनकी उन्हें इसे पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह स्थिति को और बिगड़ सकता है.

रोजाना गन्ने का जूस पीने से क्या होगा?

मोटापा: गन्ने के जूस में कैलोरी और शुगर ज्यादा होती, जो आपके वजन को बढ़ा सकती है. अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए.

लो ब्लड प्रेशर: गन्ने के जूस ब्लड प्रेशर को कम कार सकता है. ऐसे में जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता है, उनके लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है. 

किडनी के मरीज: गन्ने के जूस में पोटैशियम ज्यादा होता है, जो क्रॉनिक किडनी डिजीज से ग्रस्त लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए जो लोग किडनी से जुड़ी दिक्कतों का सामना कार रहे हैं, उन्हें इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए.

FAQ

Q1. क्या डायबिटीज में गन्ने का जूस पीना सुरक्षित है?
आमतौर पर डॉक्टर इसकी सलाह नहीं देते क्योंकि इसमें शुगर बहुत अधिक होती है.

Q2. गन्ने के जूस से ब्लड शुगर क्यों बढ़ सकता है?
क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है.

Q3. क्या एक‑दो घूंट लेना सुरक्षित हो सकता है?
यह व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है, डॉक्टर से सलाह जरूरी है.

Q4. डायबिटीज में कौन‑सा जूस बेहतर विकल्प है?
कम शुगर वाले सब्जियों या फाइबर‑रिच ड्रिंक्स बेहतर माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: गर्मियों की सुपरड्रिंक है छाछ! जानें रोज एक ग्लास पीने से क्या फायदे मिलते हैं

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diabetes Patients Ganne Ka Ras Pi Sakte Hain? Sugarcane Juice For Sugar Patients In Hindi, Can Diabetic Patient Drink Sugarcane Juice?, Diabetes Ke Marij Ganne Ka Juice Pi Sakte Hain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com