विज्ञापन

क्या डायबिटीज में दूध और दही खा सकते हैं? जानें खाने का सही तरीका, कब खाएं और कब नहीं?

Kya Diabetes Mein Dudh Aur Dahi Kha Sakte Hain: आधुनिक जीवनशैली ने डायबिटीज़ को एक सामान्य लेकिन खतरनाक स्वास्थ्य समस्या बना दिया है. सरकार लगातार जागरूकता अभियानों पर जोर दे रही है, लेकिन अभी भी अधिकतर लोग यह नहीं जानते कि डायबिटीज़ में सही आहार क्या होना चाहिए. डायबिटीज़ के मरीज दूध और दही का सेवन कर सकते हैं या नहीं, ऐसे में ये जानना जरुरी है.

क्या डायबिटीज में दूध और दही खा सकते हैं? जानें खाने का सही तरीका, कब खाएं और  कब नहीं?
Kya Diabetes Mein Dudh Aur Dahi Kha Sakte Hain
Unsplash

Kya Diabetes Mein Dudh Aur Dahi Kha Sakte Hain: आधुनिक जीवनशैली ने डायबिटीज़ को एक सामान्य लेकिन खतरनाक स्वास्थ्य समस्या बना दिया है. अब बच्चे भी डायबिटीज़ के साथ जन्म ले रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरे का संकेत है. सरकार लगातार जागरूकता अभियानों पर जोर दे रही है, लेकिन अभी भी अधिकतर लोग यह नहीं जानते कि डायबिटीज़ में सही आहार क्या होना चाहिए. डायबिटीज़ के मरीज दूध और दही का सेवन कर सकते हैं, लेकिन सही मात्रा, सही समय और सही प्रकार का चयन बेहद ज़रूरी है.

दूध और दही दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए ये ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाते. साथ ही इनमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, पाचन में सुधार करते हैं और भूख नियंत्रित करने में मदद करते हैं. यही वजह है कि ये डायबिटीज़ के मरीजों के लिए सुरक्षित और लाभकारी माने जाते हैं.

दूध किस समय लें और कितनी मात्रा पिएं (Dudh Kis Samay Piyein Aur Kitni Matra Mein Lein)

  1. एक कप दूध का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 30–40 के बीच होता है, जो डायबिटीज़ मरीजों के लिए उपयुक्त है.
  2. डायबिटीज़ के मरीज दिनभर में 500 ग्राम दूध ले सकते हैं, लेकिन इसे एक बार में नहीं, बल्कि छोटे हिस्सों में बांटकर पिएं.
  3. फुल फैट दूध से बचें और लो-फैट दूध का ही उपयोग करें.
  4. दूध में किसी भी तरह की चीनी, शहद या मीठे पदार्थ न मिलाएँ.
  5. यदि मीठा खाने का मन हो तो दूध के साथ प्राकृतिक रूप से पकी हुई खजूर का सेवन कर सकते हैं.
  6. दूध का सेवन सुबह या रात के समय किया जा सकता है.

दही किस समय खाएं और कितनी मात्रा में लें (Dahi Kitni Matra Mein Khayein Aur Kis Samay Lein)

  1. आयुर्वेद के अनुसार, दही का सेवन दिन के समय करना चाहिए.एक बार में एक कटोरी दही पर्याप्त है.
  2. दही में चीनी बिल्कुल न मिलाएँ.
  3. इसकी जगह भुना हुआ जीरा और थोड़ा काला नमक डालकर खाना बेहतर माना जाता है.
  4. दही पाचन को बेहतर बनाता है और आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को मजबूत करता है, इसलिए डायबिटीज़ मरीजों के लिए लाभदायक है.
  5. बस रात में दही खाने से बचना चाहिए.

डायबिटीज़ में दूध और दही को हटाने की जरूरत नहीं, बल्कि इन्हें सही मात्रा और सही समय पर लेना अधिक महत्वपूर्ण है. लो-फैट दूध, दिन में सीमित मात्रा में दही, और बिना किसी मीठे पदार्थ के सेवन से डायबिटीज़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kya Diabetes Mein Dudh Aur Dahi Kha Sakte Hain, Diabetes Mein Dudh Aur Dahi Khane Ka Sahi Tarika, Diabetes Mein Kya Khayein, Diabetes Mein Kya Nahi Khana Chahiye, Diabetes Mein Dudh Aur Dahi Kitni Matra Mein Khana Chahiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com