विज्ञापन

धर्मेंद्र डेथ एनिवर्सी: ICU में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे धर्मेंद्र, फिर भी दिल में रहा दोस्त की मौत का मलाल, उसकी पत्नी को की थी आखिरी कॉल

धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कहा. इस मौके पर पढ़िए उनसे जुड़ा एक दिल छू लेने वाला किस्सा जब खुद ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे धर्मेंद्र को अपने दोस्त की पत्नी का खयाल रहा जो हाल में अपनी पति के जाने के गम से जूझ रही थी.

धर्मेंद्र डेथ एनिवर्सी: ICU में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे धर्मेंद्र, फिर भी दिल में रहा दोस्त की मौत का मलाल, उसकी पत्नी को की थी आखिरी कॉल
धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को दुनिया को अलविदा कहा था
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर और हीमैन के नाम से जाने जाने वाले धर्मेंद्र 24 नवंबर 2025 को हम सबको अलविदा कह गए. उनके निधन से हिंदी सिनेमा ने एक ऐसा सितारा खो दिया जिसने दशकों तक स्क्रीन पर अलग अलग रंग बिखेरे और जिंदगी के आखिरी पड़ाव तक स्क्रीन पर नजर आए. उनकी आखिरी फिल्म 2026 में रिलीज हुई इक्कीस थी. "गरम धरम" धर्मेंद्र ने 65 साल तक फिल्मों में काम किया और करोड़ों दिलों में जगह बनाई. अपनों को लेकर उनका अपनापन और प्यार नजर आता था. धर्मेंद्र की खासियत थी कि वे यारों के यार थे. यही वजह है कि जब आखिरी वक्त में वे खुद ICU में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे थे. उसके बीच भी उन्हें अपने दोस्त के परिवार का खयाल रखा.

धर्मेंद्र से जुड़ा ये किस्सा खुद धर्मेंद्र के दोस्त पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर ने शेयर की थी. निकितन ने इंस्टाग्राम पर पर एक इमोशनल पोस्ट में बताया कि धर्मेंद्र ने कैसे आखिरी वक्त में उनका साथ दिया. निकितन ने बताया उनके पिता, जाने-माने एक्टर पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर 2025 को हुआ था. उस मुश्किल समय में धर्मेंद्र खुद अस्पताल के आईसीयू में थे. फिर भी उन्होंने निकितिन की मां को फोन किया.

यह भी पढ़ें: सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर से हो रही सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी? क्या है इन वायरल खबरों का सच

निकितन ने बताया, फोन पर धर्मेंद्र ने पंकज धीर को श्रद्धांजलि दी और परिवार का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा, “चिंता मत करो, मैं जल्दी ठीक होकर घर लौटूंगा.” इस बात से पूरा परिवार हैरान रह गया कि इतनी सीरियस हालत में भी वे दूसरों के दुख को अपना दुख समझ रहे थे. निकितिन धीर ने पोस्ट में लिखा कि उनके पिता हमेशा कहते थे कि फिल्म इंडस्ट्री में सबसे सफल हीरो धरम अंकल ही हैं. सबसे मर्दाना, सबसे हैंडसम, सबसे विनम्र और दरियादिल इंसान. जब पंकज धीर नहीं रहे, तो धरम अंकल ने आईसीयू से फोन कर अपना प्यार और संवेदना जाहिर की. निकितिन ने आगे लिखा था कि धर्मेंद्र का जाना उनके लिए पर्सनल नुकसान है. वे उनकी गोद में बड़े हुए, हमेशा प्यार और आशीर्वाद मिला. हमेशा वह स्माइल देखी जिससे कमरा रोशन हो जाता था. सिनेमा में उनके योगदान और बचपन को खुशियों से भरने के लिए धन्यवाद. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जैसी जगह कोई नहीं भर सकता. कोई दूसरा धर्मेंद्र कभी नहीं होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra Death Anniversary, Pankaj Dheer, Hindi News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com